Kanpur Plane Crash: कानपुर में प्लैन क्रैश, गंगा बैराज के पास गिरा एयरक्राफ्ट

Kanpur Plane Crash: कानपुर से प्लेन क्रैश की बड़ी खबर आ रही है। कानपुर में गंगा बैराज के पास एक छोटा विमान गिर गया है।

Kanpur Plane Crash: कानपुर में एक प्लेन क्रैश हो गया है। कानपुर के गंगा बैराज के पास एक ट्रेनिंग विमान के गिरने की सूचना है। कहा जा रहा है कि क्रैश का कारण इंजल फेल होना हो सकता है। पुलिस आयुक्त रघुबीर लाल ने ’पीटीआई-भाषा’ को बताया कि गंगा के किनारे नाथपुरवा गांव के पास इटली में बने ’टेक्नम’ प्रशिक्षण विमान के दुर्घटनाग्रस्त हो जाने से उस पर सवार गुजरात के निवासी प्रशिक्षक सचिन भाटिया और कर्नाटक के प्रशिक्षु पायलट अभिषेक पुजारी की मौत हो गयी। लाल ने बताया कि ’गर्ग एविएशन’ द्वारा संचालित इस विमान ने पूर्वाह्न करीब 11 बजकर 30 मिनट पर उड़ान भरी थी और लगभग 20 मिनट के बाद वह दुर्घटनाग्रस्त हो गया था। उन्होंने बताया कि भाटिया को करीब तीन हजार घंटे उड़ान भरने का अनुभव था।

kanpur plane crash.

कानपुर में प्लेन क्रैश

कैसे प्लेन हुआ क्रैश?

लाल ने बताया कि इस घटना के बाद पुलिस और दमकल विभाग के कर्मचारी तुरंत मौके पर पहुंचे और इलाके की घेराबंदी कर जांच के लिए सुबूत सुरक्षित रखने के मकसद से मलबे को कब्जे में ले लिया। पुलिस आयुक्त ने बताया कि विमान के दुर्घटनाग्रस्त होने के कारणों का तुरंत पता नहीं चल सका है।

End of Feed