Kaushambi: श्रद्धालुओं को ले जा रहे पिकअप की ट्रेलर से भिड़ंत, 8 की दर्दनाक मौत; सीएम योगी ने किया मुआवजे का ऐलान​

उत्तर प्रदेश के कौशांबी जिले में श्रद्धालुओं से भरी एक पिकअप वाहन सड़क किनारे खड़े ट्रेलर से टकरा गई, जिससे बड़ा हादसा हो गया। इस दर्दनाक दुर्घटना में आठ लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि कई अन्य यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए। बताया जा रहा है कि सभी श्रद्धालु प्रयागराज में मुंडन संस्कार से लौटते समय इस हादसे का शिकार हुए।

Kaushambi Road Accident: उत्तर प्रदेश के कौशांबी जिले में शुक्रवार को श्रद्धालुओं को लेकर जा रहा एक पिकअप वाहन राष्ट्रीय राजमार्ग पर खड़े ट्रेलर ट्रक से टकरा गया, जिससे कम से कम आठ लोगों की मौत हो गई। पुलिस के अनुसार यह हादसा सैनी थाना क्षेत्र में उस समय हुआ, जब पिकअप प्रयागराज से फतेहपुर की दिशा में वापस लौट रहा था और सड़क किनारे खड़े ट्रेलर से जा भिड़ा।

Horrific road accident in Kaushambi (Photo: ANI)

कौशांबी में भीषण सड़क हादसा (फोटो: ANI)

राहत और बचाव कार्य लगातार जारी

अधिकारी के मुताबिक हादसे के वक्त पिकअप वाहन में महिलाओं और बच्चों समेत करीब दो दर्जन श्रद्धालु सवार थे। प्रयागराज जोन के अपर पुलिस महानिदेशक (एडीजी) ज्योति नारायण ने जानकारी दी कि इस दुर्घटना में आठ लोगों की जान चली गई, जबकि कई अन्य यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने बताया कि राहत और बचाव कार्य लगातार जारी है तथा घायलों को उपचार के लिए नजदीकी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है।

End of Feed