Rajkot Game Zone Fire: गेमिंग जोन में कैसे लगी थी आग? हादसे के दौरान जान बचाने वाले शख्स ने सुनाई पूरी कहानी

गुजरात के राजकोट में एक मॉल के गेमिंग जोन में भयानक आग लग जाने से कई बच्चों समेत अन्य लोगों की मौत हो गई थी। उस दौरान हादसे में जामनगर का एक युवक मनीष भीमसुरिया भी शामिल था। उसने किसी तरह इस हादसे में अपनी जान बचाई थी। सुनिए उसने क्या कहा।

Rajkot Game Zone Fire: हाल ही में गुजरात के राजकोट में एक मॉल के गेमिंग जोन में भयानक आग लग जाने से कई बच्चों समेत अन्य लोगों की मौत हो गई थी। उस दौरान हादसे में जामनगर का एक युवक मनीष भीमसुरिया भी शामिल था। वह गेम जोन में काम करते था और उस दिन मॉल के दूसरे माले पर मौजूद था। जब गेम जोन में भीषण आग लगी तो उसने दूसरे माले से कूद कर अपनी जान बचाई।

Rajkot Game Zone Fire

चश्मदीद ने सुनाई आपबीती।

चश्मदीद ने सुनाई आपबीती

आइए जानते हैं कि उस हादसे में बचा चश्मदीद मनीष ने क्या कुछ कहा। मनीष भीमसुरिया ने कहा, मैं जमनागर का रहवासी हूं। राजकोट के टीआरपी गेम जोन में काम करता था। घटना वाले दिन अचानक वेल्डिंग काम से आग लग गई। आग इतनी भयंकर हो गई कि बचने का कोई चांस ही नहीं था। सबसे पहले मुझे ही पता चला की आग लगी है। आग लगी तब मैंने अपने मैनेजर, सुपरवाइजर और मेरे सीनियर और मालिक को आग के बारे में सूचना दी। आग लगने के बाद राहुल भाई राठौर से मैंने बात की। हम सबको बचाने गए पर आग इतनी भीषण थी कि बचने का कोई चांस ही नहीं था, लेकिन फिर भी हमने आग बुझाने की कोशिश की।

End of Feed