चार साल की बच्ची को घसीटकर ले गया तेंदुआ, गुस्साए ग्रामीणों ने तहसीलदार-SDO को दुकान में किया बंद

Pauri Leopard Attack: अधिकारियों ने बताया कि लड़की को घसीटकर ले जाते हुए उसके सात वर्षीय भाई आर्यन ने देख लिया, जिसके बाद उसके शोर मचाने पर परिजन और ग्रामीणों ने लड़की की तलाश शुरू की। बाद में घर से लगभग 100 मीटर दूर झाड़ियों में आरुषि का शव बरामद हुआ।

Pauri Leopard Attack: उत्तराखंड के पौड़ी जिले में खांड्यूसैंण के निकट तेंदुए के हमले में चार वर्षीय बच्ची की मौत होने से गुस्साए ग्रामीणों ने बुधवार को पौड़ी-देवप्रयाग मार्ग पर जाम लगा दिया और क्षेत्र के तहसीलदार तथा उप प्रभागीय वन अधिकारी (एसडीओ) को एक दुकान में बंद कर दिया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। घटना मंगलवार देर शाम ओजली गांव में हुई थी, जहां तेंदुआ घर के आंगन में खेल रही आरुषि नामक लड़की को खींचकर ले गया था।

AI (3)

प्रतीकात्मक तस्वीर (फोटो साभार- AI)

लड़की को घसीटकर ले गया तेंदुआ

अधिकारियों ने बताया कि लड़की को घसीटकर ले जाते हुए उसके सात वर्षीय भाई आर्यन ने देख लिया, जिसके बाद उसके शोर मचाने पर परिजन और ग्रामीणों ने लड़की की तलाश शुरू की। बाद में घर से लगभग 100 मीटर दूर झाड़ियों में आरुषि का शव बरामद हुआ। इस घटना के बाद से पूरे इलाके में गुस्सा और दहशत का माहौल है। आक्रोशित ग्रामीणों ने बुधवार को सड़क पर पूरी तरह से जाम लगा दिया और इस दौरान सड़क के दोनों ओर वाहनों की आवाजाही बाधित रही, जिससे यात्रियों को परेशानियों का सामना करना पड़ा।

End of Feed