Video : 'घोड़ा' बना बुजुर्ग! पीठ पर सवार होकर पटवारी ने पार किया नाला; वीडियो वायरल होने पर सस्पेंड

मध्य प्रदेश के सीधी के ग्राम माटा में बुजुर्ग की पीठ पर सवार होकर पानी भरा रास्ता पार करने वाले पटवारी नीलेश नामदेव का वीडियो वायरल होने के बाद उन्हें तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है।

सीधी : जिले के ग्राम माटा में एक पटवारी का बुजुर्ग ग्रामीण की पीठ पर सवार होकर पानी से भरे गड्ढे को पार करने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद प्रशासन ने सख्त कार्रवाई की है। मामले को गंभीरता से लेते हुए पटवारी नीलेश नामदेव को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है।

Patwari Suspended in Sidhi

सीधी जिले में पीठ पर सवार हुआ पटवारी

वायरल वीडियो में एक व्यक्ति पानी से भरे रास्ते को पार करने के लिए बुजुर्ग ग्रामीण ललबा केवट की पीठ पर बैठा नजर आ रहा है। ग्रामीणों के मुताबिक, पीठ पर सवार व्यक्ति माटा हल्का क्षेत्र का पटवारी नीलेश नामदेव है। वीडियो सामने आने के बाद ग्रामीणों में नाराजगी देखी गई और पटवारी के खिलाफ कार्रवाई की मांग उठी।

End of Feed