Patna Crime: सनकी प्रेमी का खौफनाक हमला, मुर्गे की दुकान से चाकू लाकर महिला को आठ बार गोदा; CCTV में कैद वारदात

Patna Crime: पटना के परसा थाना क्षेत्र स्थित यादव चक में एक सिरफिरे प्रेमी ने बीच सड़क पर महिला पर चाकू से 8 बार जानलेवा हमला कर दिया। पूरी वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई, जहां भीड़ मूकदर्शक बनी रही।

Patna Crime: पटना के परसा थाना क्षेत्र स्थित यादव चक इलाके में दिनदहाड़े एक ऐसी वारदात सामने आई है, जिसने हर किसी को झकझोर कर रख दिया है। एक शख्स ने बीच सड़क पर एक महिला पर ताबड़तोड़ 8 बार चाकू से जानलेवा वार किया। इस पूरी घटना का सीसीटीवी फुटेज सामने आया है, जिसे देखकर किसी की भी रूह कांप जाए। तस्वीर में साफ दिख रहा है कि आरोपी महिला के बाल पकड़कर उस पर बिना रुके चाकू चलाता रहा और आसपास खड़े लोग सिर्फ तमाशा देखते रहे।

Patna Crime

पटना में दिल दहलाने वाली वारदात

हैरानी की बात यह रही कि जब तक महिला सड़क पर दर्द से तड़पती रही, कोई भी उसे बचाने आगे नहीं आया। हालांकि, जब कुछ लोग हिम्मत जुटाकर आरोपी की तरफ बढ़े, तब वह डरकर मौके से फरार हो गया। इसके तुरंत बाद स्थानीय लोगों ने गंभीर रूप से घायल महिला को पास के एक निजी अस्पताल में पहुंचाया, जहां उसका इलाज चल रहा है और हालत नाजुक बनी हुई है।

End of Feed