तलाक लेने आया था जीजा, सालों ने किया ऐसा 'सत्कार', टूटी हड्डियों के साथ अस्पताल में होना पड़ा भर्ती

बिहार के सीतामढ़ी जिले में पत्नी से तलाक के लिए बात करने आए जीजा की उसके सालों ने जमकर पिटाई की। पीड़त की हालत इतनी गंभीर है कि उसे इलाज के लिए आईसीयू में भर्ती कराया गया है। बताया जा रहा है कि पारिवारिक विवाद के चलते पत्नी मायके में रह रही है।

बिहार के सीतामढ़ी जिले से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां तलाक लेने गए जीजा को उसके सालों ने जमकर पीटा है। युवकों ने जीजा को मार-मारकर उसके हाथ-पैर तक तोड़ दिए हैं। गंभीर रूप से घायल पीड़ित को इलाज के लिए अस्पताल में आईसीयू में भर्ती करवाया गया है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और मामले को लेकर एफआईआर दर्ज की गई।

Bihar News

बिहार में तलाक लेने आए जीजा को सालों ने जमकर पीटा

तलाक लेने आए जीजा की सालों ने की जमकर पिटाई

End of Feed