Patna News: पटना में रक्षाबंधन के दिन महिलाओं और छात्राओं को फ्री बस यात्रा की सौगात मिलेगी। बिहार सरकार के आदेश पर इस साल परिवहन निगम की बसों में फ्री सफर की सेवा मिलेगी। सोमवार 19 अगस्त को सुबह छह बजे से मुफ्त सफर की सुविधा मिलनी शुरू होगी और रात 9:30 बजे तक जारी रहेगी। रक्षा बंधन के दिन महिलाएं दानपुर, हाजीपुर, गांधी मैदान तक मुफ्त में यात्रा का लाभ उठा सकती हैं।
रक्षा बंधन पर फ्री बस सेवा (सांकेतिक फोटो)
ये भी पढ़ें - Greater Noida: रोडरेज में चार लड़कों ने दूसरी गाड़ी के ड्राइवर को जमकर पीटा, 3 लोग गिरफ्तार; देखें वीडियो
135 सिटी सर्विस बसों में फ्री यात्रा
परिवहन सचिव संजय कुमार अग्रवाल के अनुसार पटना में कुल 135 सिटी सर्विस बसों को चलाया जा रहा है। इनमें से 25 इलेक्ट्रिक बसे हैं और बची हुई सीएनजी बसें है। 19 अगस्त को रक्षा बंधन के दिन इन सभी बसों में महिलाओं और छात्राओं के लिए मुफ्त सफर की सेवा मिलेगी।
इस रूट पर मिलेगी फ्री बस सुविधा
- 111A - गांधी मैदान से दानापुर रेलवे स्टेशन
- 222 - गांधी मैदान से एम्स अस्पताल
- 444 - गांधी मैदान से हाजीपुर रेलवे स्टेशन
- 555 - गांधी मैदान से पटना साहिब रेलवे स्टेशन
- 888 - गांधी मैदान से बिहटा IIT
- 999 - समुना मोड़ से मनेर शरीफ
- 100 - बेली रोड होते हुए एयरपोर्ट से नया बस स्टैंड
- 200 - हज भवन की ओर से एयरपोर्ट से बस स्टैड
- 500 - दानापुर स्टेशन से IGIMS होते हुए नया बस स्टैंड
- 600 - दानापुर से नया बस स्टैंड
2018 से सिटी बस सेवा का परिचालन
पटना शहर में 2018 से सिटी बस सेवा का परिचालन किया जा रहा है। इन बसोों में 65 प्रतिशत सीटें महिलाओं के लिए रिजर्व हैं। ये बसें सीसीटीवी कैमरों से भी लैस हैं। इन बसों में रोजाना काफी महिलाएं यात्रा करती हैं।
