पटना

पटना में बेखौफ बदमाशों का खूनी खेल, दिनदहाड़े ठेकेदार को गोलियों से भूना; CCTV में दिखे अपराधी

Patna Murder: पटना में एक बार फिर खूनी खेल को अंजाम दिया गया है। दिन दहाड़े बेखौफ अपराधियों ने एक ठेकेदार के घर के आगे फायरिंग की, जिसमें ठेकेदार की मौत हो गई। हालांकि, घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। सीसीटीवी फुटेज में अपराधियों को देखा गया-

Image

पटना में दिनदहाड़े गोली मारकर ठेकेदार की हत्या

Photo : टाइम्स नाउ डिजिटल

Patna Murder: बिहार में अपराधियों को कोई डर नहीं। ये बेखौफ अपराध की घटनाओं को अंजाम देते हैं। आए दिन बिहार में घर घुसकर लोगों को गोली मार दी जाती है। एक बार फिर पटना से एक ऐसी ही घटना सामने आई है, जहां दिन दहाड़े बेखौफ अपराधियों ने गोलीबारी की है और घर के पास अपराधियों ने ठेकेदार को गोलियों से भून डाला। पटना में एक बार फिर हत्या से हड़कंप मच गया है।

तड़के सुबह गोली मारकर हत्या

जानकारी के अनुसार मामला पटना के सुल्तानगंज थाना क्षेत्र के रानी घाट इलाके का है। शुक्रवार को तड़के सुबह दो अपराधियों ने एक घर के मेन रोड पर ताबड़तोड़ गाोलीबाजी की। घटना के बाद पूरे इलाके में खौफ का माहौल है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची।हत्या क्यों की गई इस बारे में अभी कोई जानकारी नहीं मिल सकी है।

सीसीटीवी रिकॉर्ड अपराधी का चेहरा

इस हादसे का शिकार हुए मृतक व्यक्ति की पहचान शंकर वर्मा के रूप में की गई है, जो पटना के सुल्तानगंज थाना क्षेत्र के रानी घाट इलाके का रहने वाला था। यह पूरी घटना सीसीटीवी फुटेज में रिकॉर्ड हो गई। पुलिस ने जब वीडियो को खंगाला तो इससे साफ-साफ अपराधियों को देखा गया।

पुलिस मामले की जांच कर रही है

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार आज सुबह पुलिस को घटना की सूचना मिली। जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची। ठेकेदार को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। लेकिन, इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। हत्या का कारण अभी पता नहीं चल सका है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Maahi Yashodhar
Maahi Yashodharauthor

माही यशोधर Timesnowhindi.com में न्यूज डेस्क पर काम करती हैं। यहां वह फीचर, इंफ्रा, डेवलपमेंट, पॉलिटिक्स न्यूज कवर करती हैं। इसके अलावा वह डेवलपमेंट की खबरों पर भी नजर रखती हैं। वह सड़क, रेल और इंफ्रास्ट्रक्चर के अलावा क्राइम और पर्यावरण से जुड़ी खबरें भी लिखती हैं। राजनीति में खास रुचि होने के कारण वह राजनेताओं और राजनीति से जुड़ी खबरें ब्रेक करते हैं। इससे पहले माही ने देश के नामी मीडिया संस्थानों एनडी टीवी और न्यूज18 में काम किया है। माही यशोधर ने पत्रकारिता में डिग्री ली है। उन्होंने अपने पत्रकारिता सफर की शुरुआत देश के नामी संस्थान टाइम्स से की थी, जहां उन्होंने एंटरटेनमेंट डेस्क पर रहते हुए खबरों को धार दी। इसके बाद वह डिजिटल पत्रकारिता में आगे बढ़ती रहीं। पूर्व में माही यशोधर ने एंटरटेनमेंट, हेल्थ, एजुकेशन, एस्ट्रो, वायरल और लाइफस्टाइल की खबरों पर काम किया है। माही हर छोटी-बड़ी खबर को जल्द से जल्द अपने पाठकों तक पहुंचाने की कोशिश करती हैं। माही अपने पाठकों की नब्ज अच्छे से समझती हैं। उन्हें खबरों की अच्छी समझ है और उनकी भाषा ऐसी है कि कम शब्दों में भी पाठक को पूरी खबर समझा देती हैं।

और पढ़ें
End of Article