पटना

बिहार के 7 जिलों में बारिश का Alert, तेज आंधी चलने से उमस में राहत; जानें रक्षा बंधन पर IMD अपडेट

Bihar Weather: बिहार में इन दिनों एक बार फिर से मॉनसून कमजोर पड़ गया है। लेकिन, कहीं-कहीं हल्की बारिश दर्ज की जा रही है। पिछले 24 घंटों में सबसे ज्यादा बारिश बेगूसराय में दर्ज की गई। विभाग ने आज भी कई जगहों पर बारिश के आसार जताए हैं, जिसे लेकर अलर्ट भी लगाया गया है-

Image

बिहार का मौसम

Photo : iStock

Bihar Weather: बिहार में एक बार फिर मॉनसून कमजोर पड़ गया है। विभाग के अनुसार बंगाल की खाड़ी में कम दबाव के क्षेत्र की वजह से यहां कम बारिश दर्ज की जा रही है। मौसम विभाग (IMD) ने आज और कल यानी 18 और 19 अगस्त को दो दिनों तक बिहार के कई जगहों में सॉनसून की बारिश के आसार जताए हैं। साथ ही अगले 24 घंटों में राज्य के कई जिलों में आज भी गर्मी और उमस से लोगों को परेशानी झेलनी पड़ सकती है। कुछ जगहों पर मॉनसून के कमजोर पड़ने से लोगों का बुरा हाल है जबकि, कुछ जगहों पर बारिश हो रही है। विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक आज 18 अगस्त रविवार को बिहार के पटना में हल्की से मध्यम बारिश दर्ज की जा सकती है।

आज कैसा रहेगा बिहार का मौसम

राजधानी पटना और आसपास के जिलों में आज 18 अगस्त को मौसम सामान्य बना रहेगा। पटना सहित वैशाली, नालंदा और जहानाबाद में अगले कुछ दिनों तक मध्यम से भारी बारिश होने की संभावना है। राजधानी में आज का तापमान 25 से 30 डिग्री रहने के आसार है। साथ ही उमस और गर्मी से लोग परेशान रह सकते हैं।

आज कहां हो सकती है बारिश

मौसम विभाग के अनुसार आज गया, शेखपुरा, औरंगबाद और नवादा में बारिश होने का पूर्वानुमान है। विभाग के अनुसार अगले दो दिनों में भारी बारिश हो सकती है। इसके साथ ही 40-50km प्रति घंटे की रफ्तार से हवाओं के चलने के आसार हैं, जिससे लोगों को राहत मिलेगी। लेकिन, इस दौरान किसानों को सचेत रहने की सलाह दी गई है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक सीतामढ़ी, दरभंगा, समस्तीपुर, चंपारण और आसपास के जिलों में लगातार बारिश होने की संभावना जताई गई है।

कहां हुई सबसे ज्यादा बारिश

मॉनसून के बरसने से बिहार के बेगूसराय में सबसे ज्यादा बारिश दर्ज की गई है। पिछले 24 घंटे में पटना समेत बिहार के अलग-अलग हिस्सों में बारिश हुई है। साथ ही बेगूसराय के बरौनी में 28.6mm बारिश हुई। विभाग के अनुसार भागलपुर, जमुई, मुंगेर, सारण, सीवान, बांका पूर्वी और पश्चिम चंपारण में भारी बारिश को लेकर अलर्ट जारी कर दिया गया है।

Maahi Yashodhar
Maahi Yashodharauthor

माही यशोधर Timesnowhindi.com में न्यूज डेस्क पर काम करती हैं। यहां वह फीचर, इंफ्रा, डेवलपमेंट, पॉलिटिक्स न्यूज कवर करती हैं। इसके अलावा वह डेवलपमेंट की खबरों पर भी नजर रखती हैं। वह सड़क, रेल और इंफ्रास्ट्रक्चर के अलावा क्राइम और पर्यावरण से जुड़ी खबरें भी लिखती हैं। राजनीति में खास रुचि होने के कारण वह राजनेताओं और राजनीति से जुड़ी खबरें ब्रेक करते हैं। इससे पहले माही ने देश के नामी मीडिया संस्थानों एनडी टीवी और न्यूज18 में काम किया है। माही यशोधर ने पत्रकारिता में डिग्री ली है। उन्होंने अपने पत्रकारिता सफर की शुरुआत देश के नामी संस्थान टाइम्स से की थी, जहां उन्होंने एंटरटेनमेंट डेस्क पर रहते हुए खबरों को धार दी। इसके बाद वह डिजिटल पत्रकारिता में आगे बढ़ती रहीं। पूर्व में माही यशोधर ने एंटरटेनमेंट, हेल्थ, एजुकेशन, एस्ट्रो, वायरल और लाइफस्टाइल की खबरों पर काम किया है। माही हर छोटी-बड़ी खबर को जल्द से जल्द अपने पाठकों तक पहुंचाने की कोशिश करती हैं। माही अपने पाठकों की नब्ज अच्छे से समझती हैं। उन्हें खबरों की अच्छी समझ है और उनकी भाषा ऐसी है कि कम शब्दों में भी पाठक को पूरी खबर समझा देती हैं।

और पढ़ें
End of Article