पुलवामा आतंकी हमले के बदले में भारत के ऑपरेशन सिंदूर के जरिए पाकिस्तान और PoK में 9 आतंकी ठिकानों पर हमला किया। आतंकी ठिकानों पर इस कार्रवाई से पाकिस्तान तिलमिला गया और पाकिस्तान ने भारत के खिलाफ मिसाइलों से हमला करने की कोशिश की तो भारत के एयर डिफेंस सिस्टम ने इन कोशिशों को नाकाम कर दिया। भारत ने इसके बाद पाकिस्तान के सैन्य ठिकानों पर जोरदार हमला बोला है। इस बीच तमाम बड़ी-बड़ी हस्तियां भारत-पाकिस्तान टेंशन के बीच बयान दे रहे हैं।
बिहार के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान
बिहार के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान ने पाकिस्तान की कार्रवाई पर उसे आड़े हाथों लिया। उन्होंने पाकिस्तान को आतंकवादी देश और आतंकवादियों को शरण देने वाला देश करार दिया।
बिहार के मुख्यमंत्री ने कहा, 'आतंकवाद पाकिस्तान की राज्य की नीति का हिस्सा है। आतंकवाद के केंद्रों को हम खत्म कर रहे हैं, उनको (पाकिस्तान को) लगता है कि हम उनके खिलाफ कार्रवाई कर रहे हैं। अब वे अपने उस आतंकवाद की रक्षा करने के लिए कार्रवाई करेंगे। भारत सक्षम है उसका जवाब देने के लिए।'
बता दें कि पाकिस्तान की 7 मई की हरकत (भारत के 15 शहरों पर मिसाइल अटैक की कोशिश) के बाद भारत ने 8 मई की सुबह लाहौर सहित पाकिस्तान के कई शहरों में सैन्य ठिकानों पर ड्रोन से हमला बोला। इसके बाद जब पाकिस्तान ने गुरुवार 8 मई की रात फिर भारत के शहरों पर मिसाइल दागने की कोशिश की तो भारत ने रात भर पाकिस्तानी शहरों पर बारूद बरसाया। खबरों के मुताबिक भारत ने 8 और 9 मई की पूरी रात पाकिस्तान के तमाम शहरों लाहौर, रावलपिंडी, बहावलपुर, पेशावर सहित कई शहरों में अटैक किया।
