पटना

Patna Murder: पटना के बेखौफ हुए बदमाश, हॉस्टल में घुसकर छात्र की गोली मारकर हत्या

Patna Crime: पटना में बदमाश बेखौफ होकर आपराधिक वारदात को अंजाम दे रहे हैं। यहां कुछ अज्ञात बदमाशों ने एक हॉस्टल में घुसकर छात्र की गोली मारकर हत्या कर दी है। पुलिस मामले की जांच करते हुए आरोपियों तलाश में जुटी हुई है।

Image

पटना में हॉस्टल में घुसकर छात्र की गोली मारकर हत्या

Patna Crime: बिहार की राजधानी पटना में अपराध बढ़ता जा रहा है। यहां बदमाश बेखौफ होकर आपराधिक वारदातों को अंजाम दे रहे हैं। यहां हत्या और गोलीबारी के मामले आए दिन सामने आते रहते हैं। ऐसा ही एक मामला हाल ही में सामने आया है। यहां एक हॉस्टल में कुछ अज्ञात हमलावरों ने 21 वर्षीय एक युवक की कथित तौर पर गोली मारकर हत्या कर दी। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की गई।

हॉस्टल में घुसकर छात्र को उतारा मौत के घाट

सहायक पुलिस अधीक्षक (एएसपी - पटना) अतुलेश झा ने मीडिया से कहा कि "पुलिस को देर रात करीब साढ़े तीन बजे सूचना मिली कि सैदपुर हॉस्टल में कुछ अज्ञात लोगों ने एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी है। हम तत्काल मौके पर पहुंचे। शव पर गोलियों के निशान थे।" घटनास्थल पर तुरंत फोरेंसिक विशेषज्ञों को बुलाया गया है और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पुलिस ने अज्ञात अपराधियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है और जांच जारी है।

अतुलेश झा ने कहा कि आरोपियों को पकड़ने के लिए तलाश अभियान शुरू किया गया है। अधिकारियों ने बताया कि सैदपुर हॉस्टल पटना शहर में स्थित है और विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने के लिए बड़ी संख्या में छात्र यहां रहते हैं।

(इनपुट - भाषा)

Varsha Kushwaha
वर्षा कुशवाहाauthor

वर्षा कुशवाहा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एजुकेशन डेस्क पर बतौर कॉपी एडिटर कार्यरत हैं और पिछले 5 वर्षों से मीडिया में सक्रिय हैं। जर्नलिज़्म में पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा पूरा करने के बाद उन्होंने न्यूज रूम में तेजी, सटीकता और गहराई के साथ काम करते हुए अपनी मजबूत संपादकीय पहचान बनाई है। वर्षा की विशेषज्ञता हाइपर-लोकल खबरों, इवेंट कवरेज और स्टेट पॉलिटिक्स से जुड़ी रिपोर्टिंग में भी है। अब तक वर्षा कुशवाहा 8,000 से अधिक खबरें लिख चुकी हैं, जिनमें कई अहम लोकल रिपोर्ट्स, एजुकेशन और करियर की खबरें तथा फीचर-आधारित स्टोरीज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article