पटना

गुड न्यूज! बक्सर से भागलपुर तक होगा एक्सप्रेसवे का निर्माण, जल्द पूरा होगा DPR, 5 सड़क परियोजनाओं के निकाले जाएंगे टेंडर

बिहार के पथ मंत्री नितिन नवीन ने केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी से मुलाकात कर बक्सर-भागलपुर एक्सप्रेसवे के साथ 5 फोर लेन सड़क के निर्माण को लेकर चर्चा की। बताया जा रहा है कि जल्द से जल्द बक्सर से भागलपुर तक बनने वाले एक्सप्रेसवे का डीपीआर तैयार हो जाएगा।

Image

बक्सर से भागलपुर तक होगा एक्सप्रेसवे का निर्माण

बिहार में विकास की गति में आगे बढ़ रहा है यहां कई सड़कों और हाईवे का निर्माण तेजी से किया जा रहा है। इस बीच कई फोरलेन और सिक्स लेन सड़क प्रोजेक्ट का कार्य जोरों पर है। वहीं कई सड़क परियोजनाओं के डीपीआर बनाए जा रहे हैं। इस बीच बिहार के पथ निर्माण मंत्री नितिन नवीन ने केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी से मुलाकात की। इस मुलाकात में बिहार के नेशनल हाईवे पर चर्चा की गई।

पांच फोरलेन सड़क परियोजना के निकाले जाएंगे टेंडर

प्रभात खबर के अनुसार, बिहार में पांच फोर लेन सड़क परियोजनाओं को लेकर टेंडर निकाले जाने वाले हैं। इसकी जानकारी खुद बिहार सरकार के पथ निर्माण मंत्री द्वारा दी गई है। टेंडर निकालने के लिए एनएचआईए को निर्देश भी जारी कर दिए हैं। साथ ही यह भी बताया गया है कि लंबे समय से लंबित NH परियोजनाओं का काम भी जल्द ही पूरा होगा।

परियोजनाओं के टेंडर पर केंद्रीय मंत्री ने दिया आश्वासन

प्रभात खबर के अनुसार, केंद्रीय मंत्री ने पीएम पैकेज 2015 के तहत एनएच 322 और 333 ए के साथ एनएच 1335, पटना रिंग रोड के पूर्वी भाग का फोर और सिक्स लेन सड़क निर्माण का कार्य जल्द से जल्द शुरू करने के लिए टेंडर प्रक्रिया पूरी करवाने का आश्वासन दिया है। मंत्री नितिन नवीन ने बताया कि इन सड़कों के NHAI को जल्द से जल्द टेंडर निकालने के निर्देश दिए गए हैं।

इसके साथ ही बिहार के मंत्री नितिन नवीन ने बताया की केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी के साथ हुई मीटिंग के दौरान बक्सर-भागलपुर एक्सप्रेस-वे के डीपीआर, दीदारगंज से सरिस्ताबाद तक एलिवेटेड सड़क परियोजना एवं कई राष्ट्रीय उच्च पथों के 4/6 लेन चौड़ीकरण सहित विभिन्न बिंदुओं पर विस्तार से चर्चा की। बताया जा रहा है कि केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने वार्षिक कार्य योजना 2025-26 की मंजूरी को लेकर भी आश्वासन दिया है।

6 लेन का होगा बक्सर-भागलपुर एक्सप्रेसवे

पटना के पथ निर्माण मंत्री और केंद्रीय सड़क परिवहन राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी की मुलाकात में बक्सर-भागलपुर एक्सप्रेसवे को लेकर भी चर्चा की गई है, जिसमें एक्सप्रेसवे को 6 लेन का बनाया जाएगा। इसका डीपीआर बनाया जा रहा है। जैसी ही डीपीआर तैयार हो जाएगा, उसे शासन के पास मंजूरी के लिए भेजा जाएगा। मंजूरी मिलते ही टेंडर की प्रक्रिया पूरी की जाएगी और एक्सप्रेसवे का निर्माण कार्य शुरू किया जाएगा।

Varsha Kushwaha
वर्षा कुशवाहाauthor

वर्षा कुशवाहा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एजुकेशन डेस्क पर बतौर कॉपी एडिटर कार्यरत हैं और पिछले 5 वर्षों से मीडिया में सक्रिय हैं। जर्नलिज़्म में पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा पूरा करने के बाद उन्होंने न्यूज रूम में तेजी, सटीकता और गहराई के साथ काम करते हुए अपनी मजबूत संपादकीय पहचान बनाई है। वर्षा की विशेषज्ञता हाइपर-लोकल खबरों, इवेंट कवरेज और स्टेट पॉलिटिक्स से जुड़ी रिपोर्टिंग में भी है। अब तक वर्षा कुशवाहा 8,000 से अधिक खबरें लिख चुकी हैं, जिनमें कई अहम लोकल रिपोर्ट्स, एजुकेशन और करियर की खबरें तथा फीचर-आधारित स्टोरीज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article