Muzaffarpur: शादी में आए वीडियोग्राफर को दूल्हे की बहन से हुआ प्यार, बारात निकलने से पहले दोनों फरार

बिहार के मुजफ्फरपुर में शादी में आए एक वीडियोग्राफर दूल्हे की बहन के साथ भाग गया। लड़की के पिता ने शिकायत दर्ज कराई है और आरोपी की गिरफ्तारी की मांग की है।

Muzaffarpur News: बिहार के मुजफ्फरपुर से एक अजीबो-गरीब मामला सामने आया है। यहां शादी में आए वीडियोग्राफर दूल्हे की बहन के साथ फरार हो गया। इस घटना को लेकर शिकायत दर्ज कराई गई है और पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

videographer news bihar

(सांकेतिक फोटो)

पिता ने दर्ज कराई शिकायत

जानकारी के अनुसार, यह घटना मुजफ्फरपुर के अहियापुर थाने की है, जहां लड़की के पिता ने शिकायत दर्ज कराई है। लड़की के पिता ने बताया कि चार मार्च को उनकी पुत्री घर से बाजार गई थी, उसके बाद से वह घर नहीं लौटी है।

End of Feed