पटना : राजधानी पटना में टोल प्लाजा पर दबंगई का मामला सामने आया है, जहां पॉलिटिकल पार्टी से जुड़ी गाड़ियां बिना टोल दिए ही जबरन बैरियर तोड़कर पार हो रही है। वहीं, टोल मांगने पर कर्मियों को दी जा रही धमकी। दरअसल, पूरा मामला पटना के NH-30 स्थित दीदारगंज टोल प्लाजा का है, जहां वाहन चालकों की दबंगई देखने को मिली है। बिना टोल दिए ही जबरन बैरियर तोड़कर गाड़ियां आ जा रही है। वहीं, आम लोगों के साथ साथ पोलिटिकल पार्टी की गाड़ियां भी शामिल है। वहीं, जब टोल कर्मी टोल चार्ज मांगते है तो उनको धमकी भी दी जा रही है।
पटना में टोल प्लाजा पर दबंगई
यह घटना टोल प्लाजा पर लगे CCTV कैमरे में कैद हो गई है। इस मामले को लेकर टोल प्लाजा के मैनेजर ने दीदारगंज थाने में FIR दर्ज करा दी है। वही टोल मैनेजर ने बताया कि ऐसी लगातार घटना से राजस्व को भी नुकसान उठाना पड़ रहा है।
