Patna News: पटना में हुई सब्जी की लूट, गाड़ी पलटी तो दौड़ पड़े लोग; देखें Video

Patna News: पुलिस ने बताया आसनसोल से सब्जी लेकर एक पिकअप वाहन पटना मीठापुर की ओर जा रही थी। जैसे ही पिकअप वाहन एनएच 30 पर महादेव स्थान के नजदीक पहुंचे। दूसरी तरफ से आ रहे वाहन ने टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही दोनों गाड़ियां पलट गई। इसके बाद लोग सड़क पर फैली सब्जी लूटने के लिए टूट पड़े।

Patna News: बिहार की राजधानी पटना में एक सब्जी लदा पिकअप वाहन पलटने के बाद सब्जी की जमकर लूट हुई। इसका वीडियो भी सामने आया है। इसमें लोग एक-दूसरे पर चढ़कर सब्जी लूटते हुए दिख रही है। दरअसल, यहां बाईपास थाना क्षेत्र के महादेव के पास तेज रफ्तार एक वाहन ने पिकअप वाहन को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि पिकअप वाहन के परखच्चे उड़ गए। इस घटना में दोनों वाहन हाईवे पर पलट गए, जिससे पिकअप पर लदी सब्जी सड़क पर फैल गई।

Vegetables looted in Patna

उधर, घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों ही वाहनों को कब्जे में ले लिया। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि घटना के बाद दूसरे वाहन का ड्राइवर मौके पर फरार हो गया। जबकि पिकअप वाहन का खलासी घायल हो गया, जिसे इलाज के लिए पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अधिकारियों के मुताबिक, आसनसोल से सब्जी लेकर एक पिकअप वाहन पटना मीठापुर की ओर जा रही थी। जैसे ही पिकअप वाहन एनएच 30 पर महादेव स्थान के नजदीक पहुंचे। दूसरी तरफ से आ रहे वाहन ने टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही दोनों गाड़ियां पलट गई। पिकअप वाहन के ड्राइवर और खलासी गाड़ी में ही फंस गए। सूचना मिलते ही आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और लोगों ने किसी तरह गेट तोड़कर ड्राइवर और खलासी को बाहर निकाला। खलासी को गहरी चोट लगी है, जिसे इलाज के लिए पास के नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया है।

End of Feed