बिजनेसमैन अनिल अग्रवाल की अभिनेता पंकज त्रिपाठी-मनोज वाजपेयी से मुलाकात, लिखा-'तीन बिहारी दुनिया पे भारी'

वेदांता रिसोर्सेज के मालिक अनिल अग्रवाल ने अभिनेता पंकज अग्रवाल और मनोज वाजपेयी के साथ हुई मुलाकात की कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया एक्स पर शेयर की हैं। लिखा तीन बिहारी दुनिया पे भारी।

पटना: वेदांता रिसोर्सेज के मालिक अनिल अग्रवाल ने अभिनेता पंकज अग्रवाल और मनोज वाजपेयी से मुलाकात की है। उन्होंने, 'एक्स' ने लिखा है कि एक शाम बिहारियों के नाम। कल रात हिंदी सिनेमा के दो दिग्गज अभिनेता और मेरे फेवरेट मोनज वाजपेयी और पंकज त्रिपाठी से मिलकर आनंदित हुआ। आगे लिखा कि हम तीनों के जीवन का सफर लगभग एक जैसा रहा है। बिहार के साधारण लड़के, जिन्होंने मुंबई नगरी में सपने देखने की जुर्रत की, धक्के खाए, असफलता की चोट को सहा लेकिन फिर भी अपना मकसद हासिल किया।

Anil Agarwal met to actors Pankaj Tripathi

बिहार के तीन दिग्गज

पंकज त्रिपाठी ने किया रीट्वीट

अनिल अग्रवाल ने दोनों दिग्गज फिल्म कलाकारों से मिलने पर खुशी जाहिर करी। मुलाकात पर आगे लिखा घर पे हसी मज़ाक, लिट्टी चोखा और बिहार की बातों में पूरी शाम मिनटों में गुज़र गई। लिखा कि बात तो पक्की है कि तीन बिहारी दुनिया पे भारी हैं। इसके बाद अग्रवाल युवाओं को प्रेरणा देते हुए लिखा कि भारत के नौजवान खासकर, लड़कियों में बहुत प्रतिभा है। बस मेहनत और लगन से काम करते रहिए। अग्रवाल के इस ट्विट पर अभिनेता पंकज त्रिपाठी ने भी रीट्वीट करते हुए लिखा कि अनिल अग्रवाल से मिलना सुखद था। उनसे मिलना, साथ में खाना और बतियाना गजब अनुभव रहा है।

End of Feed