मुजफ्फरपुर-गोरखपुर वंदे भारत ट्रेन को अयोध्या तक ले जाने की तैयारी, जल्द लिया जाएगा फैसला

मुजफ्फरपुर से होकर चलने वाली पहली वंदे भारत ट्रेन के गोरखपुर से अयोध्या धाम तक विस्तार की योजना पर रेलवे बोर्ड गंभीरता से विचार कर रहा है। फिजिबिलिटी सर्वे रिपोर्ट के आधार पर आगे का निर्णय लिया जाएगा।

बिहार में मुजफ्फरपुर से होकर चलने वाली पहली वंदे भारत एक्सप्रेस को अब गोरखपुर से अयोध्या धाम तक बढ़ाने की योजना पर विचार किया जा रहा है। रेलवे बोर्ड इसके लिए गोरखपुर से अयोध्या धाम तक पूरे सेक्शन का फिजिबिलिटी सर्वे करा रहा है। इस सर्वे की रिपोर्ट आने पर तय होगा कि विस्तार को मंजूरी दी जाए या नहीं।

Vande Bharat Train PTI.

मुजफ्फरपुर-गोरखपुर वंदे भारत अयोध्या तक बढ़ाई जाएगी (फोटो - PTI)

बता दें कि गोरखपुर-पाटलिपुत्र वंदे भारत एक्सप्रेस (26501/02) का परिचालन शुरू हुए लगभग तीन महीने हो चुके हैं, लेकिन इस ट्रेन को अब तक भी अपेक्षित यात्री संख्या नहीं मिल रही है। यानी इस रूट पर वंदे भारत को उतने यात्री नहीं मिल रहे हैं, जितने अन्य रूट पर आसानी से मिल जाते हैं।

End of Feed