बिहार के समस्तीपुर में एल्युमिनियम फैक्ट्री का बॉयलर ब्लास्ट, 2 की मौत, 3 घायलों की स्थिति नाजुक

बिहार के समस्तीपुर स्थित एल्युमिनियम फैक्ट्री का बॉयलर फटने से दो लोगों की मौत हो गई और तीन लोग घायल हैं। तीनों घायलों की स्थिति गंभीर बताई जा रही है।

समस्तीपुर: वैनी थाना क्षेत्र में बुधवार को एक एल्युमिनियम फैक्ट्री में बॉयलर फटने से दो मजदूरों की मौत हो गई जबकि तीन मजदूर घायल बताए जा रहे हैं। घटनास्थल पर राहत और बचाव कार्य जारी है। बताया जा रहा है कि बैनी थाना क्षेत्र में एक एल्यूमिनियम फैक्ट्री में बुधवार को दुर्घटना हो गई। इस फैक्ट्री में एल्यूमिनियम से बर्तन बनाए जाते थे। फैक्ट्री में अन्य दिनों की तरह मजदूर काम कर रहे थे, तभी अचानक तापमान बढ़ने से ब्लास्ट हो गया। ब्लास्ट होने से अफरा-तफरी की स्थिति उत्पन्न हो गई। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस प्रशासन और जिला प्रशासन के अधिकारी घटनास्थल पर पहुंचे और राहत तथा बचाव कार्य शुरू किया।

factory boiler Blast in Samastipur

समस्तीपुर के एल्युमिनियम फैक्ट्री के बॉयलर में ब्लास्ट

सदर अनुमंडल पदाधिकारी दिलीप कुमार ने बताया कि इस घटना में एक व्यक्ति की घटनास्थल पर ही मौत हो गई है जबकि तीन अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हैं। घायलों को समस्तीपुर सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। तीनों घायलों की स्थिति गंभीर बताई जा रही है।

End of Feed