Samastipur News: 'मुन्ना भाई' गिरोह के दो सदस्य गिरफ्तार, NEET 2025 में करा रहे थे धांधली

पुलिस ने समस्तीपुर जिले से दो जालसाजों को गिरफ्तार किया है। ये मुन्नाभाई गैंग के सदस्य थे और NEET 2025 परीक्षा के दौरान धांधली में सक्रिय थे। परीक्षा केंद्रों पर चक्कर लगाते देखे जाने पर पुलिस को इनकी सूचना मिली जिसके बाद पुलिस ने इनको गिरफ्तार कर लिया। इनके पास से संदिग्ध दस्तावेज भी बरामद हुए हैं।

NEET 2025 Fraudsters Arrested: बिहार के समस्तीपुर से NEET 2025 में धांधली कराने वाले दो जालसाजों को पुलिस ने दबोचा है। पुलिस ने इस मामले का खुलासा करते हुए बताया कि परीक्षा में तकनीकी रूप से छेड़छाड़ करते थे और मूल अभ्यर्थियों के बदले दूसरे फर्जी अभ्यर्थियों को बैठाते थे। इसी तरीके को आम बोलचाल में मुन्नाभाई कहते हैं। इस मुन्नाभाई गिरोह के बारे में पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी, जिसके आधार पर एसपी ने टीम का गठन किया था। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए इस गिरोह के दो सदस्यों को संदिग्ध स्थिति में गिरफ्तार कर लिया। इनसे पूछताछ में कई खुलासे हुए हैं।

neet fraudsters arretsed in samastipur

मुन्ना भाई गैंग के गिरफ्तार आरोपी

पुलिस को मिली थी गुप्त सूचना

इस मामले में समस्तीपुर सदर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (एएसपी) संजय कुमार पांडेय प्रेस वार्ता कर बताया कि जिले के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर NEET 2025 परीक्षा निर्धारित थी। कदाचार मुक्त परीक्षा के सफल संचालन के लिए संबंधित थाना की पुलिस के साथ-साथ अन्य एजेंसियां भी सतर्क रहकर निगरानी कर रहीं थीं। इसी क्रम में समस्तीपुर पुलिस को सूचना मिली कि एक गिरोह के सक्रिय सदस्य समस्तीपुर जिला में कार से घूम कर परीक्षा में तकनीकी रूप से छेड़छाड़ करने की जालसाजी कर रहे हैं। समस्तीपुर पुलिस को इस मामले की सूचना जैसे ही प्राप्त हुई जिले के एसपी ने एक स्पेशल टीम का गठन किया। इसके बाद क्विक एक्शन हुआ और एसआईटी ने त्वरित रूप से तकनीकी और मानवीय इंटेलिजेंस के आधार पर कार को परीक्षा केंद्रों के आसपास लगातार मंडराते देखा। निगरानी और तकनीकी साक्ष्य प्राप्त करने के बाद इस मामले का सत्यापन किया गया और मोहनपुर पुल के पास संदिग्ध अवस्था पकड़ लिया गया। इनसे पूछताछ की गई तो मामले का खुलासा हो गया।

End of Feed