पटना

कटिहार में दर्दनाक हादसा, कार और ट्रैक्टर की भिड़ंत में 8 लोगों की मौत, दो घायल

Katihar Road Accident: बिहार के कटिहार जिले में एक कार और ट्रैक्टर आपस में भिड़ गए। दोनों वाहनों की भिड़ंत में 8 लोगों की मौत हो गई है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।

Katihar Road Accident: बिहार के कटिहार जिले से एक दर्दनाक हादसे की खबर सामने आई है। यहां सोमवार और मंगलवार देर रात एक स्कॉर्पियो कार और ट्रैक्टर के बीच जोरदार टक्कर हो गई। इस हादसे में 8 लोगों की मौत हो गई है, जबकि दो अन्य लोग घायल बताए जा रहे हैं। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और शवों को जब्त करते हुए पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पुलिस अधिकारी ने बताया कि यह घटना कुर्सेला थानाक्षेत्र के चांदपुर हनुमान मंदिर के समीप हुई है।

पुलिस अधिकारी ने बताया कि पूर्णिया जिले के बड़हरा कोठी के ढ़िबरा बाजार से स्कॉर्पियो में सवार होकर कई लोग बारात में जा रहे थे। तभी सड़क किनारे खड़े ट्रैक्टर में स्कॉर्पियो कार पीछे से जा घुसी। इस दौरान कार में 10 लोग सवार थे, जिसमें से 8 लोगों की इस हादसे में मौत हो गई और 2 लोग घायल हो गए। दुर्घटना की सूचना मिलते ही कुर्सेला पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और सभी मृतक और घायलों को पोठिया थाना क्षेत्र के समेली प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। डॉक्टर ने 8 लोगों की मौत की पुष्टि की और गंभीर रूप से घायल 2 लोगों को प्राथमिक इलाज के बाद हायर सेंटर भेज दिया गया है।

Varsha Kushwaha
वर्षा कुशवाहाauthor

वर्षा कुशवाहा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एजुकेशन डेस्क पर बतौर कॉपी एडिटर कार्यरत हैं और पिछले 5 वर्षों से मीडिया में सक्रिय हैं। जर्नलिज़्म में पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा पूरा करने के बाद उन्होंने न्यूज रूम में तेजी, सटीकता और गहराई के साथ काम करते हुए अपनी मजबूत संपादकीय पहचान बनाई है। वर्षा की विशेषज्ञता हाइपर-लोकल खबरों, इवेंट कवरेज और स्टेट पॉलिटिक्स से जुड़ी रिपोर्टिंग में भी है। अब तक वर्षा कुशवाहा 8,000 से अधिक खबरें लिख चुकी हैं, जिनमें कई अहम लोकल रिपोर्ट्स, एजुकेशन और करियर की खबरें तथा फीचर-आधारित स्टोरीज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!