Bihar Administrative Changes: बिहार सरकार ने प्रशासनिक अधिकारियों की तैनाती में बदलाव किया है। राज्यपाल के आदेश पर 26 अधिकारियों का ट्रांसफर हुआ है। इनमें उप सचिव स्तर एवं अपर समाहर्ता स्तर के पदाधिकारी हैं। सरकार के अवर सचिव सतीश कुमार तिवारी द्वारा ट्रांसफर की लिस्ट जारी की गई है। इनमें से 6 पदाधिकारी वो हैं, जो पदस्थापना का इंतजार कर रहे थे। इसके अतिरिक्त बिहार सरकार को सात नए आईपीएस अधिकारी सौंपे गए हैं। नए आईपीएस अधिकारियों में 2020 बैच के तीन पुलिस अधिकारी हैं, जबकि 2021 बैच के चार पुलिस अधिकारी हैं।
बिहार में बड़े स्तर पर अधिकारियों का ट्रांसफर--पोस्टिंग
राज्यपाल के आदेश से सहायक पुलिस अधीक्षक के रूप में इन सबकी तैनाती हुई है। ट्रांसफर पाने वालों में सुधाी कुमार हैं। यह पदस्थापना के इंतजार में थे। अब यह विशेष कार्य पदाधिकारी परिवहन विभाग (ओएसडी) बन गए हैं। तारकेश्वर प्रसाद साह जो पूर्णिया जिले के धमदाहा में तत्कालीन अनुमंडलीय लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी थे, इन्हें बेगूसराय में भूमि सुधार उप समाहर्ता बना दिया गया है।
