Patna News: पटना बेली रोड पर निर्माणाधीन लोहिया पथ चक्र फेज-2 के निर्माण को जल्द पूरा कराने के लिए ट्रैफिक व्यवस्था बदली जाएगी। फरवरी के पहले हफ्ते में ट्रैफिक डायवर्सन होगा। इसके तहत दीघा से अटल पथ की सर्विस लेन से आने वाली गाड़ियां डायवर्ट की जाएगी। इसके साथ ही हड़ताली मोड़ के पास कब्जा जाए 12 दुकानें हटाई जाएंगी। बता दें तीन दिन पहले ही पुल निर्माण निगम, सदर अनुमंडल प्रशासन, ट्रैफिक पुलिस और लोहिया पथ चक्र बना रही कंपनी ने हड़ताल मोड़ का निरीक्षण किया था।
पटना में जेब्रा क्रॉसिंग पर रुकीं गाड़ियां (फाइल फोटो)
इस दौरान सामने आया की हड़ताली मोड़ के पास सड़क से 2 मीटर ऊपर और 200 मीटर लंबा बनने वाली एलिवेटेड सड़क और उसके नीचे भूमिगत यूटर्न एवं बोरिंग कैनाल रोड जाने वाले मार्ग बनाया जा रहा है। हालांकि ट्रैफिक की वजह से निर्माण में तेजी नहीं आ रही है। तब संबंधित विभागों से ट्रैफिक डायवर्ट करने के लिए एनओसी मांगी गई।
