Patna Holi Special Train: होली पर घर आने की टेंशन खत्म, और 6 जोड़ी ट्रेनें चलेंगी

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Feb 24, 2023, 06:48 PM IST

Patna News: बिहार के लोगों के लिए बेहद अच्छी खबर है। इस होली पर घर आने में उन्हें परेशानी नहीं होगी। रेलवे ने होली स्पेशल और ट्रेनें चलाने का निर्णय लिया है। रेलवे ने ट्रेनों का शिड्यूल भी जारी कर दिया है। छह जोड़ी ट्रेनें अलग-अलग स्टेशनों से रवाना होकर बिहार आएंगी। अब तक रेलवे ने 18 जोड़ी ट्रेनों के परिचालन की घोषणा कर दी है।

KEY HIGHLIGHTS
  • अब तक रेलवे ने कर दी है 18 जोड़ी स्पेशल ट्रेनों की घोषणा
  • 6 जोड़ी ट्रेनों में जबलपुर, रानी कमलापति, कोटा और पुणे से दानापुर के बीच परिचालन
  • जबलपुर-दानापुर-जबलपुर होली सुपरफास्ट स्पेशल खुलेगी 6 मार्च की रात 8:05 बजे


Holi Special 6 Pair Trains: होली पर यात्रियों के सुगम सफर के लिए रेलवे ने और स्पेशल ट्रेनें चलाने का निर्णय लिया है। रेलवे के मुताबिक और 6 जोड़ी ट्रेनें चलाई जाएंगी। यह ट्रेनें जबलपुर, रानी कमलापति, कोटा और पुणे से दानापुर के बीच चलाई जाएंगी। अब तक रेलवे द्वारा 18 जोड़ी होली स्पेशल ट्रेनों के परिचालन का शिड्यूल जारी किया गया है। मुख्य जनसंपर्क अधिकारी (सीपीआरओ) वीरेंद्र कुमार के मुताबिक जबलपुर-दानापुर-जबलपुर होली सुपरफास्ट स्पेशल ट्रेन 6 मार्च की रात 8:05 बजे जबलपुर से रवाना होगी। यह ट्रेन अगली सुबह 8:45 बजे दानापुर स्टेशन पहुंच जाएगी।

Patna Holi Special Train

होली स्पेशल और 6 जोड़ी ट्रेनें चलेंगी। प्रतिकात्मक तस्वीर

सात मार्च को यह ट्रेन वापसी में दानापुर स्टेशन से सुबह 11:30 बजे खुलेगी और रात 12:10 बजे जबलपुर स्टेशन पहुंच जाएगी। ट्रेन कटनी, मैहर, सतना, पंडित दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन, बक्सर और आरा स्टेशन पर रुकेगी। ट्रेन नंबर 02155/02156 रानी कमलापति-दानापुर-रानी कमलापति होली सुपरफास्ट स्पेशल ट्रेन भोपाल जंक्शन से 5 और 12 मार्च की दोपहर 2.20 बजे रवाना होगी। अगली सुबह 8:45 बजे यह ट्रेन दानापुर स्टेशन पहुंचेगी।

End of Feed