Bihar Bandh: आज NDA ने वोटर अधिकार यात्रा के दौरान दरभंगा में महागठबंधन के मंच से पीएम मोदी की मां को गाली दिये जाने के ख़िलाफ़ बिहार बंद बुलाया था, इस दौरान सड़कों पर भाजपा सहित NDA के सभी घटक दल के नेता उतरे और बंद का समर्थन किया, लेकिन तेजस्वी कहा कि एनडीए का बिहार बंद पूरी तरह से नाकाम हो गया, यहां की जनता ने बंद को पूरी तरह से फेल कर दिया है।
तेजस्वी यादव ने क्या कुछ कहा?
उन्होंने कहा कि आज भाजपा के लोगों ने बिहार में बंद का ऐलान किया था। सभी ने देखा कि कैसे बंद के दौरान महिला टीचरों के साथ बदसलूकी की गई, एंबुलेंस को रोका गया। लोगों को परेशान किया गया। लेकिन इसके बाद भी भाजपा का यह बंद यहां की जनता ने पूरी तरह से नाकाम कर दिया।तेजस्वी यादव ने कहा कि सही मायने में भाजपा गुंडों और लफंडरों की पार्टी है।
बता दें कि पीएम मोदी की मां के अपमान करने को लेकर एनडीए ने आज बिहार में बंद की घोषणा की थी। इस दौरान यह दावा किया गया कि एंबुलेंस और आपातकालीन सेवा को नहीं रोका जाएगा। न ही किसी को बेवजह परेशान किया जाएगा, ये बंद सुबह 7 बजे से दोपहर 12 बजे तक के लिए ही बुलाया गया था जिसे NDA के सभी घटक दलों की महिला मोर्चा की सदस्य लीड कर रही थी।
