Purnia: तनिष्क शो रूम में लूट, करोड़ों के जेवरात उड़ा ले गए अपराधी; देखें VIDEO

Bihar Crime: पूर्णिया में लुटेरों ने तनिष्क के शो रूम में लूट की वारदात को अंजाम दिया। जहां बंदूक लहराते हुए छह बदमाशों ने दिनदहाड़े करोड़ों के जेवरात पर हाथ साफ कर दिया। लूट की घटना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और अपराधियों की तलाश में जुट गई है।

Purnia News: बिहार के पूर्णिया में अपराधों ने लूट की वारदात को अंजाम दिया है। जहां तनिष्क के एक शोरूम में बंदूक की नोंक पर लूट की गई। इस लूट में अपराधियों ने करोड़ों के सोना-हीरे के जेवरात उड़ा ले गए। लूट की घटना के बाद मौके पर पुलिस पहुंची और वारदात की जांच में जुट गई है।

Purnia Tanishq showroom robbed 1

बंदूक की नोंक पर बिहार के पूर्णिया में करोड़ों की लूट।

बंदूक लहराते नजर आए अपराधी

लूटपाट की वारदात को अंजाम देने वाले अपराधियों ने बंदूक की नोंक पर लूट की। दिनदहाड़े शो रूम में घुसे इन लुटेरों का वीडियो सामने आया है। सीसीटीवी कैमरे की तस्वीरों में देखा जा सकता है कि किस तरह ये अपराधी बंदूक लहराते नजर आ रहे हैं। पूर्णिया तनिष्क ज्वेलरी में भीषण लूटपाट के दौरान छह की संख्या में अपराधी मौजूद थे। बंदूक के बल पर सभी स्टाफ को बंदी बनाया गया और लूटपाट की गई।

End of Feed