Ram Mandir Ayodhya: ‘राम आएंगे' भजन के PM मोदी भी हुए मुरीद, सिंगर स्वाति मिश्रा बोलीं-मेरा परम सौभाग्य, देखें खास Interview

PM Modi Reaction on Swati Mishra Bhajan: बिहार के छपरा की रहने वाली गायिका स्वाति मिश्रा के भजन 'राम आएंगे तो अंगना सजाउंगी' से मंत्रमुग्ध होकर पीएम मोदी ने इस भजन को अपने 'एक्स' पर शेयर किया है, जिसके बाद गायिका मिश्रा ने टाइम्स नाऊ 'नवभारत' से खास बातचीत की दौरान भजन से जुड़े तमाम पहलुओं पर चर्चा की।

पटना: राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा को लेकर तैयारियां तेजी से चल रही हैं। इसी बीच भगवान राम को लेकर बिहार की गायिका स्वाति मिश्रा का एक भजन ‘राम आएँगे’ देशभर पॉपुलर हो रहा है। यह भगवान राम पर आधारित भजन लोगों की जुबान पर है। इस भजन को खुद प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने अपने 'एक्स' (पूर्व में ट्विटर) पर शेयर कर गायिका की खूब सराहना की है। प्रधानमंत्री ने इस गाने को साझा करते हुए लिखा कि 'श्री रामलला के स्वागत में स्वाति मिश्रा जी का भक्ति से भरा यह भजन मंत्रमुग्ध करने वाला है। पीएम के वीडियो शेयर करने के बाद स्वाति मिश्रा ने टाइम्स नाऊ नवभारत के साथ खास बातचीत कर भजन के इतने पॉपुलर होने के बारे में बताया। साथ ही स्वाति ने टाइम्स के दर्शकों के लिए भजन गुनगुना कर सुनाया भी। आइये जानते हैं स्वाति ने क्या क्या बाते शेयर की हैं।

PM Modi Reaction on Swati Mishra Bhajan

टाइम्स नाऊ नवभारत पर गायिका स्वाति मिश्रा

टाइम्स नाऊ से बातचीत में स्वाति ने कहीं ये बातें

पीएम मोदी के भजन की सराहना करने पर गायिका स्वाति बेहद प्रसन्न हैं। उन्होंने कहा कि वो खुद को बहुत सौभाग्यशाली समझती हैं। उनका कहना है पूर्व के जन्मों के अच्छे कर्म हैं, जो उन्हें भगवान राम के बारे में कुछ गाने का सौभाग्य मिला। राम के भजन ने उन्हें बहुत बड़ी पहचान दिलाई है। यही कारण है कि पीएम मोदी ने भी प्रशंसा कर उनका मनोबल बढ़ाया है। इससे उनमें ऊर्जा का दोगुना संचार हो रहा है। उनका परिवार भी बेहद खुश है। उन्होंने टाइम्स नाऊ नवभारत के साथ बातचीत के दौरान 'राम आएंगे तो अंगना सजाउंगी, दीप जलाकर दिवाली मनाऊंगी' गाया। इसके अलावा उन्होंने राम के आगमन को लेकर भी एक नया भजन 'दीप जलाओ मंगल गाओ' अपलोड किया है, जिसकी चंद पंक्तियां भी उन्होंने दर्शकों के लिए गुनगुनाईं। स्वाति कहती हैं कि बचपन से उनके मन में राम और कृष्ण बसते हैं। उनको इस भजन की प्रेरणा प्रेम भूषण जी से मिली है।

End of Feed