Patna Crime News: पटना के मनेर और फतुहा क्षेत्र में छठ पूजा के बाद प्रतिमा विसर्जन जुलूस और आर्केस्ट्रा के समय फायरिंग में एक युवक की जान चली गई। जबकि आर्केस्ट्रा के दौरान फायरिंग में घायल दूसरा शख्स जिंदगी और मौत से लड़ रहा है। पहली घटना मनेर थाना क्षेत्र की है। यहां महुआरी बगीचा गांव में मां लक्ष्मी की प्रतिमा स्थापित की गई थी। प्रतिमा विसर्जन के दौरान आर्केस्ट्रा की धुन पर श्रद्धालु नाच रहे थे। इसी बीच महुआरी बगीचा निवासी 22 साल के रोशन कुमार को गोली मार दी गई। इससे उसकी मौत हो गई।
पटना में मामूली बात पर चलीं ताबड़तोड़ गोलियां (प्रतीकात्मक तस्वीर)
इससे पहले परिजन घायल रोशन को लेकर गांव के पास एक निजी अस्पताल में गए थे। वहां से डॉक्टर ने उसे पीएमसीएच रेफर कर दिया था। पीएमसीएच पहुंचने पर डॉक्टर ने रोशन को मृत घोषित कर दिया। युवक के परिजनों ने गांव के उपेंद्र सिंह के बेटे शशिकांत पर विसर्जन जुलूस के दौरान हर्ष फायरिंग करने का आरोप लगाया है।
