'खेलेगा बिहार संवरेंगे होनहार', 25 जिलों में खेल कॉम्पलेक्स तैयार; इनडोर गेम को मिलेगा बढ़ावा

बिहार के के 38 में से 25 जिलों में ये खेल भवन बनकर तैयार हो चुके हैं, जबकि 13 जिलों में निर्माण कार्य तीव्र गति से प्रगति पर है।

पटना : बिहार में खेल प्रतिभाओं को पहचान और मंच देने की दिशा में एक ऐतिहासिक कदम उठाया गया है। मुख्यमंत्री खेल विकास योजना के अंतर्गत राज्य के प्रत्येक जिले में खेल भवन सह व्यायामशाला की स्थापना की जा रही है, जो न केवल खेल गतिविधियों का केंद्र बनेगा, बल्कि उभरते खिलाड़ियों के लिए एक समर्पित और सुसज्जित स्थान भी उपलब्ध कराएगा। अब तक राज्य के 38 में से 25 जिलों में ये खेल भवन बनकर तैयार हो चुके हैं, जबकि 13 जिलों में निर्माण कार्य तीव्र गति से प्रगति पर है।

sports Complex building in Bihar

बिहार स्पोर्ट्स बिल्डिंग (फाइल फोटो-टाइम्स नाउ नवभारत)

इन खेलों को मिलेगा बढ़ावा

जिन जिलों में नए भवन बनाए जा रहे हैं, उनमें मुगेर, कैमूर, बक्सर, सुपौल, बेगूसराय जैसे जिले प्रमुख हैं। प्रत्येक खेल भवन में जिला खेल पदाधिकारी का कार्यालय, 50 सीटों की वातानुकूलित मीटिंग रूम, और उच्च गुणवत्ता वाले जिम उपकरणों से सुसज्जित जिम्नैजियम शामिल होता है। इसके साथ ही खिलाड़ियों की सुविधा के लिए लड़के और लड़कियों के लिए अलग-अलग चेंजिंग रूम, तथा एक बहुउद्देश्यीय हॉल भी होता है, जिसमें ताइक्वांडो, वुशु, फेंसिंग, टेबल टेनिस, वेटलिफ्टिंग, कबड्डी जैसे इनडोर खेलों की प्रशिक्षण और प्रतियोगिताएं आयोजित की जा सकती हैं।

End of Feed