Samastipur: बूढ़ी गंडक नदी के 56 घाटों पर होगा छठ का आयोजन, सुरक्षा के भी पुख्ता इंतजाम

Chhath Puja 2024: समस्तीपुर में छठ पूजा को लेकर बूढ़ी गंडक नदी के 56 घाटों पर तैयारियां की जा रही हैं। इस बार श्रद्धालुओं की अधिक भीड़ को देखते हुए व्यवस्था को भी बढ़ाया गया है। घाटों पर महिलाओं के लिए चेंजिंग रूप की भी व्यवस्था की जा रही है। साथ ही सुरक्षा के भी कड़े इंतजाम किए गए हैं।

Chhath Puja 2024: बिहार के समस्तीपुर में छठ पर्व के लिए विशेष तैयारी चल रही है। यहां के बूढ़ी गंडक नदी के घाटों पर सुरक्षा के पुख्ते इंतजाम किए जा रहे हैं। दरअसल, समस्तीपुर के बूढ़ी गंडक नदी के 56 घाटों पर छठ का आयोजन किया जाएगा। इसके लिए बेरिकेडिंग की जा रही है। इसके अलावा सीसीटीवी कैमरे और महिलाओं के लिए अलग से चेंजिंग रूम की व्यवस्था भी की जा रही है। हजारों की संख्या में जुटने वाले श्रद्धालुओं की सहायता के लिए ऐसी और भी तैयारियां की जा रही हैं।

Chhath Puja

छठ पूजा

भीड़ को देखते हुए बढ़ाई गई व्‍यवस्‍था

छठ को लेकर प्रशासन द्वारा की जा रही तैयारियों को लेकर नगर आयुक्त, केडी प्रज्वल ने बताया कि इस बार श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए व्‍यवस्‍था बढ़ाई गई है। 56 जगहों को हमने चिन्हित किया है। पुराने घाटों की मरम्मत कराकर और उसको नया स्वरूप दिया गया है। उन्होंने बताया कि घाटों के निगरानी के क्रम में जिलाधिकारी और महापौर समेत कई अधिकारियों ने रविवार को दौरा किया। जिलाधिकारी की तरफ से लाइटिंग की व्यवस्था और लोगों के आने-जाने में सुविधा को लेकर कुछ जरूरी दिशा निर्देश दिए गए, जिसको हम फॉलो कर रहे हैं।

End of Feed