Bihar: पारिवारिक विवाद का खौफनाक मंजर; दामाद ने सास और साली पर किया चाकू से हमला, हालत गंभीर

बिहार के बेतिया जिले में पारिवारिक विवाद ने खौफनाक रूप ले लिया, जब दामाद ने सास और साली पर चाकू से हमला कर दिया। घटना में दोनों महिलाएं गंभीर रूप से घायल हुईं और अस्पताल में भर्ती हैं। पुलिस ने आरोपी की तलाश में छापेमारी शुरू कर दी है।

Bihar Crime News: बिहार के बेतिया जिले के नौतन थाना क्षेत्र के धूमनगर बडोरिया टोला में बुधवार शाम करीब साढ़े सात बजे एक सनसनीखेज घटना हुई, जहां दामाद ने अपनी सास और साली पर चाकू से हमला कर उन्हें गंभीर रूप से घायल कर दिया। घायलों में 55 वर्षीय रामावती देवी और उनकी 18 वर्षीय बेटी यशवंती कुमारी शामिल हैं, जिन्हें गंभीर हालत में गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अस्पताल की अधीक्षक डॉ. सुधा भारती के अनुसार, रामावती देवी की छाती में और यशवंती कुमारी के पेट में चाकू लगा, जिससे यशवंती की आंत बाहर आ गई।

Son-in-law Attacks Mother-in-law and Sister-in-law with Knife

दामाद ने सास और साली पर किया चाकू से हमला

हमलावर नागेंद्र राम, जो खलवा खाप टोला का निवासी है, यशवंती की बड़ी बहन उर्मिला देवी का पति है। उर्मिला ने बताया कि उसकी शादी 2015 में नागेंद्र से हुई थी, लेकिन मार्च में उसने मारपीट कर उसे घर से निकाल दिया था। इस संबंध में उर्मिला ने नौतन थाना में आवेदन भी दिया था, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। घटना वाले दिन नागेंद्र अपने रिश्तेदार गोविंदा के साथ बाइक से ससुराल पहुंचा, गाली-गलौज की और फिर चाकू से हमला कर फरार हो गया। स्थानीय लोगों ने घायलों को तुरंत अस्पताल पहुंचाया, जबकि पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और आरोपी की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है।

End of Feed