अयोध्या में राम मंदिर के बाद अब सीतामढ़ी में बनेगा माता सीता का मंदिर

यूपी में राम मंदिर के बाद अब बिहार में सीता माता का मंदिर बनाने की तैयारी की जा रही है। संतों द्वारा मंदिर के लिए भूमि पूजन पीएम मोदी के हाथों द्वारा संपन्न कराने के लिए निवेदन किया जाएगा। इसके साथ ही सीतामढ़ी को तीर्थ स्थल बनाने के लिए कदम उठाया जा रहा है।

अयोध्या में राम मंदिर के निर्माण के बाद अब सीतामढ़ी में सीता माता का मंदिर बनाने की तैयारी की जा रही है। इस संबंध में कांस्टिट्यूशन क्लब में रामायण रिसर्च काउंसिल के तत्वावधान में प्रेसवार्ता का आयोजन किया गया। इस वार्ता के दौरान जूना अखाड़े के आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी अवधेशानंद गिरी ने मां सीता के मंदिर के लिए आवंटित जमीन के बारे में बताया।

Sita Mandir.

सीतामढ़ी में बनेगा माता सीता का मंदिर

सीता मंदिर के 12 एकड़ जमीन आवंटित

प्रेस वार्ता के दौरान बताया गया कि बिहार राज्य के सीतामढ़ी में धार्मिक न्यास परिषद की ओर से सीता माता मंदिर के लिए 12 एकड़ जमीन आवंटित की गई है।

End of Feed