इनामी 'चवन्नी' का एनकाउंटर: शहाबुद्दीन गैंग का शूटर, सुपारी किलर मोनू ढ़ेर, BJP सांसद प्रतिनिधि की हत्या में भी आया था नाम

Monu Chavanni Encounter : उत्तर प्रदेश के जौनपुर में एसटीएफ और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बिहार का कुख्यात बदमाश सुमित सिंह उर्फ मोनू चवन्नी ढेर हो गया। चवन्नी पर पुलिस ने एक लाख का इमान घोषित कर रखा था।

मुख्य बातें

Sumit Singh Urf Monu Chavanni Encounter

मोनू चवन्नी का एनकाउंटर

  • कुख्यात बदमाश मोनू चवन्नी का एनकाउंटर
  • शहाबुद्दीन गैंग का शूटर और सुपारी किलर था सुमित सिंह उर्फ मोनू
  • BJP सांसद प्रतिनिधि सर्राफ श्रीकांत भारती की हत्या में भी था नाम
  • बलिया के कारोबारी और उसके बेटे की गोली मारकर की थी हत्या

Monu Chavanni Encounter : जौनपुर में एसटीएफ और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बिहार का कुख्यात बदमाश सुमित सिंह उर्फ मोनू चवन्नी ढेर हो गया। चवन्नी पर पुलिस ने एक लाख का इमान घोषित कर रखा था। मुठभेड़ में मारे गए बदमाश मोनू के पास एक एके-47, एक 9-एमएम पिस्टल और बोलेरो जीप के साथ भारी मात्रा में कारतूस बरामद किए गए हैं। मोनू चवन्नी के बारे में जानकारी थी कि वो शहाबुद्दीन गैंग के लिए काम करता था। यूपी के मऊ का रहने वाला हिस्ट्रीशीटर फिलहाल बिहार के बेगूसराय में रह रहा था।

End of Feed