Patna Crime News: पटना शहर के एसकेपुरी थाने की पुलिस ने बोरिंग रोड पर छापेमारी कर एक सेक्स रैकेट का खुलासा किया है। पुलिस ने एक अपार्टमेंट के नीचे यूनिसेक्स स्पा की आड़ में चल रहे सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ किया है। यहां से तीन ग्राहक और तीन महिलाओं को केबिन से आपत्तिजनक स्थिति में गिरफ्तार किया है। पकड़े गए ग्राहकों में एक निजी कंपनी का मैनेजर, एक कारोबारी, डाक विभाग का एक कर्मी शामिल है।वहीं, गिरफ्तार महिलाओं में से एक पटना और दो मुजफ्फरपुर की रहने वाली है। जबकि गिरफ्तार तीनों पुरुष पटना के ही रहने वाले हैं। इन छह लोगों के कब्जे से पुलिस ने सात मोबाइल, कारोबारी रोहित से 2.50 लाख रुपए जब्त किया है। स्पा सेंटर से स्वाइप मशीन, बारकोड स्कैनर, रजिस्टर जब्त किया है।
सेक्स रैकेट केस में गिरफ्तारी
मां और बेटा कर रहे थे संचालन
इस सेक्स रैकेट का संचालन मां और बेटे कर रहे थे। सेंटर की संचालिका का बेटा भी सेंटर के संचालन में सहयोग करता था। छापेमारी से पहले ही संचालिका वहां से फरार हो गई थी। फरार महिला ने स्पा सेंटर के नाम पर यह जगह 20 हजार रुपए किराए पर ली थी। इस बारे में थाना अध्यक्ष धीरज कुमार का कहना है कि, गिरफ्तार सभी लोगों को जेल भेज दिया गया है। संचालिका की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी चल रही है।
2500 रुपए से 3000 रुपए था रेट
पुलिस ने छापेमारी की तो वहां एक रजिस्टर मिला। उसमें स्पा सेंटर से होने वाली हर दिन की आमदनी और खर्च का जिक्र किया हुआ है। गिरफ्तार महिलाओं ने पुलिस को बताया है कि, ग्राहकों से जनरल रेट 2500 रुपए से 3000 रुपए लिया जाता था। सेंटर की संचालिका ग्राहकों को व्हाट्सएप पर महिलाओं की फोटो भेजती थी। ग्राहक महिला को पसंद करने के बाद ऑनलाइन पेमेंट कर देते थे। फिर सेंटर पर आने के बाद कैश भी दिया करते थे।
छह महीने से चल रहा था धंधा
पुलिस का कहना है कि, स्पा सेंटर की आड़ में जिस्मफिरोशी का यह धंधा छह महीने से चल रहा था। पुलिस सेंटर एवं अपार्टमेंट में लगे सीसीटीवी कैमरे का डीवीआर लेकर गई है। पुलिस का कहना है कि, डीवीआर के जरिए ही पता चल सकेगा कि, किस तरह और कितने ग्राहक यहां आते-जाते थे। बरामद मोबाइल के सीडीआर से भी इस रैकेट से जुड़ी जानकारी हासिल करनी है।
