बिहार हिंसा: विधानसभा में हंगामा, मार्शलों ने BJP एमएलए को सदन से निकाला, सासाराम से हिंदू परिवारों का पलायन जारी

  • Written by: आलोक कुमार राव
  • Updated Apr 5, 2023, 01:31 PM IST

Bihar Violence : बिहार में राम नवमी के दिन कई जिलों में हिंसा हुई थी। इस हिंसा में सासाराम सबसे ज्यादा प्रभावित हुआ था। इसके बाद से सासाराम से हिंदू परिवार लगातार पलायन कर रहे हैं, और आरोपियों के खिलाफ बुलडोजर एक्शन की मांग कर रहे हैं।

Bihar Violence : रामनवमी के मौके पर बिहार के अलग-अलग जगहों पर हुई हिंसा एवं उपद्रव की घटनाओं को लेकर विधानसभा में बुधवार को जमकर हंगामा हुआ। सदन में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और जनता दल-यूनाइटेड के नेताओं के बीच तीखी बहस और नोक-झोंक हुई। सदन में भाजपा विधायक जीवेश मिश्रा के हंगामे पर मार्शल्स उन्हें सदन से बाहर निकाला। वहीं, बिहार हिंसा को लेकर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने भाजपा का नाम लिए बगैर उस पर निशाना साधा। नीतीश ने कहा कि यहां जानबूझ कर हिंसा कराई गई।

राम नवमी के दिन कई जिलों में हुई हिंसा

बिहार में राम नवमी के दिन कई जिलों में हिंसा हुई थी। इस हिंसा में सासाराम सबसे ज्यादा प्रभावित हुआ था। इसके बाद से सासाराम से हिंदू परिवार लगातार पलायन कर रहे हैं, और आरोपियों के खिलाफ बुलडोजर एक्शन की मांग कर रहे हैं।

End of Feed