पहली बार बिहार में होगा Khelo India Youth Games, खिलाड़ियों की सुविधा के लिए अधिकारियों को मिले ये निर्देश

Khelo India Youth Games in Bihar: बिहार के राजगीर में आयोजित होने वाले खेलो इंडिया यूथ गेम्स 2025 के आयोजन की तैयारियों को लेकर समीक्षा बैठक की गई। एडीजी एम. मल्लर विलि और डीएम शशांक शुभंकर की अध्यक्षता में हुई इस बैठक में खिलाड़ियों के रहने-खाने और अन्य जरूरी व्यवस्थाओं को लेकर अधिकारियों को निर्देश दिए गए।

Khelo India Youth Games in Bihar: बिहार में पहली बार खेलो इंडिया यूथ गेम्स 2025 का आयोजन होने वाला है। जिसे नालंदा जिले के राजगीर में मई 2025 में आयोजित किया जाएगा। खेलो इंडिया यूथ गेम्स के सफल आयोजन के लिए बुधवार को एडीजी एम. मल्लर विलि और जिलाधिकारी शशांक शुभंकर की अध्यक्षता में एक समीक्षा बैठक हुई। जिसमें खिलाड़ियों के रहने, खाने-पीने और अन्य जरूरी व्यवस्थाओं को लेकर पदाधिकारियों के साथ बातचीत की गई।

khelo india nalanda

खेलो इंडिया यूथ गेम्स की तैयारी को लेकर समीक्षा बैठक

समीक्षा बैठक में अधिकारियों को मिले विशेष निर्देश

इस समीक्षा बैठक में नगर आयुक्त, उप विकास आयुक्त, अपर समाहर्ता, अपर समाहर्ता आपदा, विशेष कार्य पदाधिकारी गोपनीय शाखा और अनुमंडल पदाधिकारी समेत संबंधित विभागों के अधिकारी और बीएसएस के पदाधिकारी मौजूद रहे। इस दौरान खेलो इंडिया यूथ गेम्स 2025 के सफल आयोजन के लिए अधिकारियों को निर्देश दिए गए कि खिलाड़ियों के ठहरने, भोजन, सुरक्षा, कानून व्यवस्था, खेल मैदान की व्यवस्था, पीने का पानी, साफ सफाई, ट्रांसपोर्टेशन, शौचालय, प्रचार-प्रसार, पार्किंग, लाइटिंग जैसी सभी जरूरी व्यवस्थाएं अच्छी तरह से की जाएं।

End of Feed