पटना

Bihar Ka Mausam: किसानों पर कहर ढा रही बेमौसम बरसात, आज इन जिलों में आंधी-बारिश का ऑरेंज अलर्ट, जानें कैसा रहेगा कल का मौसम

Bihar Ka Mausam: पटना, दरभंगा, गया, मुजफ्फरपुर में जानें आज बारिश होगी या नहीं? के मौसम का पूर्वानुमान, IMD ने गुरुवार को बिहार के 12 जिलों में ऑरेंज अलर्ट की संभावना जताई है। आज हो सकता है कि आसमान में बादल छाए रह सकते हैं। ऐसे में यहां देखिए बिहार में आज का मौसम कैसा रहेगा।

Image

बिहार में मौसम का हाल

बिहार के मौसम में इन दिनों लगातार बदलाव देखने को मिल रहा है। कभी तेज हवाओं के साथ बारिश और तापमान में अचानक गिरावट तो कभी तापमान में बढ़ोतरी हो रही है। पिछले 10 दिनों से ये असामान्य स्थिति बनी हुई है। बुधवार को दिनभर मौसम सामान्य बना रहा और राज्य में अधिकतम तापमान में 2 डिग्री की बढ़ोतरी दर्ज की गई। हालांकि, बुधवार की शाम होते-होते मौसम ने फिर से करवट लेने के संकेत दिए। बदलते मौसम के इस रुख का प्रभाव गुरुवार को स्पष्ट रूप से दिखाई देने की उम्मीद है। IMD के अनुसार, अगले कुछ दिनों तक ये उतार-चढ़ाव जारी रह सकता है, जिससे राज्य के लोगों को कभी गर्मी और उमस तो कभी ठंडी हवा और हल्की बारिश का सामना करना पड़ सकता है।

आज का तापमान

मौसम विभाग के अनुसार बिहार में अधिकतम तापमान 28 से 32 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 18 से 20 डिग्री सेल्सियस बीच रह सकता है। कुछ राज्यों में 40-50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं और गरज के साथ बारिश होने की संभावना है।

12 जिलों में ऑरेंज अलर्ट

IMD के अनुसार, गुरुवार को राज्य के पूर्वी भाग के 12 जिलों में ऑरेंज अलर्ट के साथ बरसात की पूरी संभावना रह सकती है। इन जिलों में हर घंटे तेज हवा चलने का पूर्वानुमान है। इनमें सुपौल, मधेपुरा, सहरसा, पूर्णिया, कटिहार, भागलपुर, बांका, जमुई, मुंगेर और खगड़िया जिला शामिल हैं, जबकि दो जिले किशनगंज और अररिया में भारी वर्षा की संभावना जताई गई है।

Digpal Singh
दिगपाल सिंहauthor

दिगपाल सिंह टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सिटी टीम को लीड कर रहे हैं। शहरों से जुड़ी ताजाखबरें, लोकल मुद्दे, चुनावी कवरेज और एक्सप्लेनर फॉर्मेट पर उनकी मजबूत पकड़ है। 2006 से पत्रकारिता में सक्रिय दिगपाल सिंह को प्रिंट और डिजिटल दोनों माध्यमों में काम करने का अनुभव है। दोनों प्लेटफॉर्म्स पर काम करते हुए उन्होंने ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग से लेकर सेंट्रल डेस्क पर बड़ी खबरों की हैंडलिंग तक हर स्तर पर अनुभव हासिल किया है। अब तक 30,000 से अधिक खबरें लिख चुके दिगपाल हाइपर-लोकल न्यूज की बारीकियों, शहरों की समस्याओं और लोगों से जुड़े वास्तविक मुद्दों को समझने की विशेष क्षमता रखते हैं।

और पढ़ें
End of Article