Patna के महावीर मंदिर के संस्थापक किशोर कुणाल का निधन, कार्डियक अरेस्ट आने के बाद रुकी सांसे

Kishore Kunal Death: पटना महावीर मंदिर के संस्थापक और राम मंदिर ट्रस्ट के सदस्य किशोर कुणाल का हृदय गति रुकने से निधन हो गया। किशोर कुणाल को आज सुबह कार्डियक अरेस्ट आने के बाद तुरंत महावीर वत्सला अस्पताल लाया गया, जहां उनका निधन हो गया।

Kishore Kunal Death: पटना महावीर मंदिर के संस्थापक और राम मंदिर ट्रस्ट के सदस्य किशोर कुणाल का निधन हो गया। किशोर कुणाल को आज सुबह कार्डियक अरेस्ट आया, जिसके बाद उन्हें तुरंत महावीर वत्सला अस्पताल ले जाया गया, जहां उनकी जान नहीं बचाई जा सकी। कुणाल किशोर पूर्व आईपीएस ऑफिसर भी थे। आईपीएस की सेवा से रिटयारमेंट के बाद वे सामाजिक कार्यों से जुड़े। किशोर कुणाल बिहार राज्य धार्मिक न्यास बोर्ड के अध्यक्ष और पटना के महावीर मंदिर न्यास के सचिव भी थे।

Kishor kunal

पटना महावीर मंदिर के संस्थापक किशोर कुणाल (फाइल फोटो)

1972 में बने आईपीएस अधिकारी

किशोर कुणाल का जन्म 10 अगस्त 1950 में बिहार में हुआ। उन्होंने स्कूल की पढ़ाई मुजफ्फरपुर के बरुराज गांव से की। जिसके बाद पटना यूनिवर्सिटी से इतिहास और संस्कृत में ग्रेजुएशन की पढ़ाई की। किशोर कुणाल साल 1972 में गुजरात कैडर से भारतीय पुलिस सेवा (IPS) के अधिकारी बनकर आनंद के पुलिस अधीक्षक बने। जिसके बाद साल 1978 में अहमदाबाद के पुलिस उपायुक्त पद पर तैनात हुए। साल 1983 में प्रोमोशन पाकर वे पटना में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बने।

End of Feed