बिहार को 7 नई ट्रेनों की सौगात, रेल मंत्री आज दिखाएंगे हरी झंडी; 3 अमृत भारत एक्सप्रेस भी लिस्ट में शामिल

रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव सोमवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए पटना से 3 नई‘अमृत भारत एक्सप्रेस’और 4 पैसेंजर ट्रेनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे। इन नई ट्रेनों के शुरू होने से देश में ‘अमृत भारत एक्सप्रेस’ की संख्या 15 हो जाएगी, जिनमें से 13 बिहार से संचालित होंगी। ये ट्रेनें बिहार को दिल्ली और दक्षिण भारत सहित अन्य राज्यों से बेहतर कनेक्टिविटी देंगी।

Amrit Bharat Express Bihar: बिहार के लोगों को त्योहारी सीजन से पहले बड़ी सौगात मिलने जा रही है। रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव सोमवार को पटना से 7 ट्रेनों को हरी झंडी दिखाएंगे। जिनमें तीन अमृत भारत एक्सप्रेस और चार पैसेंजर ट्रेनें शामिल हैं। इस ट्रेनों के संचालन से न सिर्फ बिहार के यात्रियों को नए गंतव्यों तक सीधी सुविधा मिलेगी, बल्कि राज्य की रेल कनेक्टिविटी भी और मजबूत होगी।

train

सांकेतिक फोटो (istock)

वर्तमान में बिहार में अमृत भारत ट्रेनों की संख्या

मध्यम वर्ग और आम लोगों के बीच लोकप्रिय ट्रेन के रूप में अपनी अलग पहचान बना चुकी ‘अमृत भारत एक्सप्रेस’ वर्तमान में देश भर में 12 सेवाएं संचालित करती है, जिनमें से 10 ट्रेंने बिहार से चलती हैं। एक आधिकारिक बयान के अनुसार रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए इन ट्रेनों को रवाना करेंगे। बयान में बताया गया, ‘‘बिहार में तीन नई ‘अमृत भारत एक्सप्रेस’ की शुरुआत के बाद कुल संख्या 15 हो जाएगी, जिनमें से 13 बिहार से चलेंगी। यह केंद्र की ओर से बिहारवासियों के लिए एक बड़ा उपहार है।’’

End of Feed