पटना एयरपोर्ट पर क्रैश होने से बची फ्लाइट, लैंडिंग के समय किसी ने दिखाई लेजर लाइट; DGCA ने दिए जांच के आदेश

Patna Airplane Accident: पटना एयरपोर्ट पर पुणे से आ रही फ्लाइट क्रैश होने से बची। फ्लाइट की लैंडिंग के समय किसी ने डीजे की लेजर लाइट दिखा दी। जिसके कारण विमान अंसतुलित हो गया और मुश्किल से पायलट ने इसे लैंड कराया। डीजीसीए ने इस मामले में जांच के आदेश दिए हैं।

Patna Airplane Accident: पटना एयरपोर्ट पर गुरुवार को पुणे-पटना विमान दुर्घटनाग्रस्त होने से बाल-बाल बचा। विमान के लैंडिंग के समय किसीने लेजर लाइट दिखा दी। जिसके कारण विमान का संतुलन बिगड़ गया और पायलट को लैंडिंग में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। पायलट ने अपनी सूझ-बूझ से किसी तरह विमान को सुरक्षित लैंड कराया। जिससे बड़ा हादसा होने से टल गया।

लेजर लाइट से पायलट की आंखे चौंधियांई

जानकारी के मुताबिक फ्लाइट पुणे से पटना आ रही थी। इस फ्लाइट के पटना एयरपोर्ट पर लैंडिंग के दौरान किसी ने डीजे की लेजर लाइट मारी। जिससे पायलट की आंखे चौंधिया गई और विमान अंसुतलित हो गया। हालांकि पायलट ने थोड़ी ही देर में अपनी सूझबूझ दिखाए हुए विमान को सकुशल एयरपोर्ट पर लैंड करा दिया।

End of Feed