पटना

बिहारवासी संभलकर रहें... आज भी आसमान से बरसेगी आफत, इन जिलों में आंधी-बारिश और ठनका गिरने का अलर्ट

Bihar Ka Mausam (बिहार में आज का मौसम कैसा रहेगा) 18-Apr-2025 पटना, दरभंगा, गया, मुजफ्फरपुर में जाने आज बारिश होगी या नहीं? के मौसम का पूर्वानुमान: बिहार में आज 25 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट है साथ ही मेघगर्जन, वज्रपात और तेज हवाएं चलने की भी संभावना है। वहीं 13 जिलों में हल्की बारिश का येलो अलर्ट है। प्रदेश में बारिश का दौर अभी कुछ दिन और तक जारी रहने के आसार हैं।

Image

Meta AI

Bihar Ka Mausam (बिहार में आज का मौसम कैसा रहेगा) 18-Apr-2025: बिहार में बेमौसम बारिश का सिलसिला थमने का नाम ही नहीं ले रहा है। गुरुवार को प्रदेश में इस साल का पहला रेड अलर्ट भी जारी किया गया है। मौसम विभाग ने कई जिलों में मेघगर्जन, वज्रपात और ओले गिरने का रेड अलर्ट जारी किया था। जिसके बाद आज भी आंधी-बारिश का दौर जारी रहने वाला है। मौसम विभाग ने 25 जिलों में तेज हवाओं संग भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। वहीं 13 जिलों में हल्की बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है। अगले कुछ दिनों तक बारिश का दौर जारी रहने का पूर्वानुमान जताया गया है।

बिहार के इन जिलों में अलर्ट जारी

मौसम विभाग के अनुसार अगले 24 घंटो के दौरान बिहार के 24 जिलों में 50 से 60 किमी प्रति घंटे की रफ्तारतेज हवाएं चलने की संभावना है। इन जिलों में पूर्वी और पश्चिमी चंपारण, वैशाली, समस्तीपुर, दरभंगा, मधुबनी, मधेपुरा, गोपालगंज, सिवान, सारण, सीतामढ़ी, शिवहर, मुजफ्फरपुर, किशनगंज, पूर्णिया, कटिहार, भागलपुर, बांका, सहरसा, खगड़िया, अररिया, जमुई और मुंगेर शामिल हैं। इन जिलों में बिजली चमकने और बादल गरजने के भी आसार हैं। वहीं 13 जिलों में 30 से 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं। जिसमें गया, जहानाबाद, पटना, भोजपुर, अरवल, बक्सर, नवादा, शेखपुरा, कैमूर, रोहतास, औरंगाबाद, बेगूसराय और नालंदा शामिल हैं।

आंधी-बारिश से कई जिलों में गिरे पेड़

बिहार में गुरुवार देर रात को वैशाली, मुजफ्फरपुर, भागलपुर समेत कई जिलों में मौसम का मिजाज बिगड़ा रहा। इन जिलों में तेज हवाओं संग झमाझम बारिश हुई और कुछ जगहों पर ओले भी गिरे। आंधी के कारण भागलपुर, वैशाली में पेड़ और बिजली के खंभे गिरने से क्षतिग्रस्त हो गए। मुजफ्फरपुर समेत कई जगहों पर ओले गिरने से किसानों को बहुत नुकसान हुआ। आज भी मुजफ्फरपुर और आसपास के इलाकों में धूल भरी आंधी और बारिश का सिलसिला जारी रहेगा।

23 अप्रैल से थम जाएगा बारिश का दौर

मौसम विभाग के अनुसार 19 और 20 अप्रैल के बाद बिहार में बारिश में कमी आने के आसार हैं। इस दौरान उत्तर-पूर्वी और दक्षिण पूर्व बिहार के कुछ भागों में बारिश का सिलसिला बरकरार रहने की संभावना है। वहीं 21 और 22 अप्रैल को प्रदेश के उत्तर-पूर्व हिस्से में बारिश का अनुमान है। 23 अप्रैल से मौसम पूरी तरह से शुष्क होने की संभावना है। बारिश का दौर थमने के साथ ही तापमान में भी बढ़ोत्तरी हो सकती है। साथ ही गर्मी भी बढ़ेगी।

Pooja Kumari
पूजा कुमारीauthor

पूजा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा कर चुकी पूजा को टीवी मीडिया में भी काम करने का अनुभव है। शहरी मुद्दों की गहरी समझ के कारण पूजा लोकल न्यूज, मेट्रो व रेल अपडेट्स, रोड और इंफ्रास्ट्रक्चर, लोकल डेवलपमेंट, मौसम, क्राइम, स्थानीय राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर मजबूत पकड़ रखती हैं। शहरों की नब्ज पहचानने और स्थानीय संवेदनशीलताओं को खबरों में प्रभावी ढंग से पिरोने की क्षमता उनकी राइटिंग स्किल को विशेष बनाती है। पूजा अब तक 3,000 से अधिक न्यूज रिपोर्ट्स लिख चुकी हैं, जिनमें कई महत्वपूर्ण लोकल अपडेट्स, विश्लेषणात्मक स्टोरीज और रिपोर्ताज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article