नीतीश कुमार पर प्रशांत किशोर का करारा हमला, बोले- चाचा को ऐसा साफ करेंगे कि न लालटेन पर लटक पाएंगे, न कमल पर बैठ पाएंगे

जन सुराज पार्टी के प्रशांत किशोर ने बिहार के सीएम पर करारा हमला बोलते हुए कहा कि नीतीश चाचा का शरीर थक गया है, दिमाग काम नहीं कर रहा। लेकिन उनका कुर्सी का मोह नहीं छूट रहा है। नीतीश चाचा को अगर मोदी जी से कुर्सी मिले तो ठीक है नहीं तो लालटेन से ही अपना काम चलाएंगे। इस बार के चुनाव में चाचा को ऐसा साफ करना चाहिए कि न तो लालटेन पर लट पाएंगे और न ही कमल पर बैठ पाएंगे।

Bihar News: जन सुराज पार्टी के सूत्रधार प्रशांत किशोर ने बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर जोरदार हमला बोला है। उन्होंने नीतीश कुमार के बार-बार राजनीतिक पाला बदलने और सत्ता से चिपके रहने की मानसिकता पर कटाक्ष किया। प्रशांत किशोर ने कहा कि नीतीश चाचा का हाल कुछ ऐसा है कि शरीर थक गया है, दिमाग काम नहीं कर रहा, लेकिन कुर्सी नहीं जाना चाहिए। मोदी जी कुर्सी दे तो ठीक है नहीं तो लालटेन से ही अपना काम चलाएंगे क्यों कि चाचा को किसी भी तरह से कुर्सी चाहिए।

End of Feed