पटना

पटना में आज बीजेपी की राज्य परिषद बैठक, प्रदेश अध्यक्ष के पद पर दिलीप जायसवाल की ताजपोशी तय!

Bihar BJP State Council meeting in Patna: आज पटना के बापू सभागार में भाजपा की राज्य परिषद की बैठक आयोजित की गई है। जिसमें 300 से अधिक प्रतिनिधि हिस्सा लेने वाले हैं। इस बैठक में बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष का चुनाव किया जाएगा। इस पद के लिए दिलीप जायसवाल का इकलौता नामांकन हुआ है। ऐसे में आज उन्हें सर्वसम्मिति से चुना हुआ माना जाएगा।

Image

फाइल फोटो

BJP State Council meeting in Patna: बिहार में इस साल विधानसभा चुनाव होने वाले हैं। जिसको लेकर भारतीय जनता पार्टी ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। आज बीजेपी की राज्य परिषद की बैठक होने वाली है। यह बैठक पटना के बापू सभागार में आयोजित की गई है। जिसमें पार्टी के तमाम नेता और कार्यकर्ता शामिल होंगे। इस बैठक में कई महत्वपूर्ण फैसले लिए जाने की उम्मीद है। साथ ही भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष के नाम का भी ऐलान किया जाएगा।

325 प्रतिनिध लेंगे बैठक में भाग

बिहार में प्रदेश परिषद की यह बैठक मंत्रिमंडल विस्तार के बाद आयोजित हो रही है। जिसमें मंडल स्तर से लेकर केंद्रीय मंत्री तक शामिल होने वाले हैं। इस बैठक में 300 से अधिक प्रतिनिधिनि हिस्सा लेंगे। साथ ही प्रदेश पदाधिकारी भी मौजूद रहेंगे। इस बैठक में बिहारभर के करीब 325 प्रतिनिधि भाग लेंगे और प्रदेश अध्यक्ष का चुनाव करने के लिए वोटिंग करेंगे। केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्ट भी पर्यवेक्षक के रूप में इसमें भाग लेंगे।

दिलीप जायसवाल बनेंगे प्रदेश अध्यक्ष

बीजेपी बिहार प्रदेश अध्यक्ष के पद के लिए सोमवार को दिलीप जायसवाल ने नामाकंन किया है। इस पद के लिए दिलीप जायसवाल का इकलौता नामांकन हुआ है। इस दौरान बिहार के उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, मंगल पांडे, विजय सिन्हा समेत कई नेता मोजूद रहे। प्रदेश अध्यक्ष के पद के लिए यदि कोई दूसरा नेता नामांकन नहीं करेगा, तो वोटिंग की जरूरत नहीं पड़ेगी। ऐसे में माना जाएगा कि दिलीप जायसवाल को प्रदेश अध्यक्ष के तौर पर सर्वसम्मिति से चुना गया है।

बीजेपी के प्रदेश महामंत्री राजेश वर्मा ने कहा कि पटना के बापू सभागार में हम लोगों ने तैयारी को लेकर बैठक आयोजित की है। जिसमें इस बात पर चर्चा की जाएगी कि किस तरीके से आए हुए प्रतिनिधियों का स्वागत किया जाएगा। इस कार्यक्रम में कुल मिलाकर 300 से अधिक प्रतिनिधि शामिल होने वाले है। बैठक में प्रदेश अध्यक्ष का भी चयन होगा। साथ ही आगामी रणनीति को लेकर भी महत्वपूर्ण फैसले लिए जा सकते हैं।

Pooja Kumari
पूजा कुमारीauthor

पूजा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा कर चुकी पूजा को टीवी मीडिया में भी काम करने का अनुभव है। शहरी मुद्दों की गहरी समझ के कारण पूजा लोकल न्यूज, मेट्रो व रेल अपडेट्स, रोड और इंफ्रास्ट्रक्चर, लोकल डेवलपमेंट, मौसम, क्राइम, स्थानीय राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर मजबूत पकड़ रखती हैं। शहरों की नब्ज पहचानने और स्थानीय संवेदनशीलताओं को खबरों में प्रभावी ढंग से पिरोने की क्षमता उनकी राइटिंग स्किल को विशेष बनाती है। पूजा अब तक 3,000 से अधिक न्यूज रिपोर्ट्स लिख चुकी हैं, जिनमें कई महत्वपूर्ण लोकल अपडेट्स, विश्लेषणात्मक स्टोरीज और रिपोर्ताज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article