पटना

Bihar: विधानसभा में तेजस्वी और सम्राट चौधरी के बीच तीखी बहस, बात पिता तक आई तो 'गुस्साए' तेजप्रताप ने कही ये बात

Bihar Budget Session: बिहार में बजट सत्र के तीसरे दिन जमकर हंगामा देखने को मिला। विपक्ष के नेता तेजस्वी यादव और उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के बीच तीखी बहस हुई और मामला इतना ज्यादा बिगड़ गया कि बात एक-दूसरे के पिता तक जा पहुंची। साथ ही विधानसभा में आज तेजस्वी यादव का शायराना अंदाज भी देखने को मिला।

Image

बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव (फोटो साभार: @yadavtejashwi)

Photo : Twitter

Bihar Budget Session: बिहार में बजट सत्र के तीसरे दिन जमकर हंगामा देखने को मिला। राजद नेता तेजस्वी यादव और उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के बीच तीखी बहस हुई और मामला इतना ज्यादा बिगड़ गया कि बात एक-दूसरे के पिता तक जा पहुंची। तेजस्वी यादव ने कहा कि सम्राट चौधरी के पिता नीतीश कुमार के लिए अनाप-शनाप बयान देते थे। इस पर सम्राट चौधरी ने तीखा पलटवार किया और कहा कि आपके पिता (लालू प्रसाद यादव) ने तो बिहार को ही लूट लिया।

सदन में गुस्साए तेजप्रताप

सम्राट चौधरी की बात सुनकर तेजप्रताप अपनी सीट से खड़े हो गए और तिलमिलाकर सम्राट चौधरी को उंगली दिखाते हुए चेतावनी दी कि पिता पर क्यों सवाल उठा रहे हैं। बजट सत्र के तीसरे दिन तेजस्वी का शायराना अंदाज भी देखने को मिला। उन्होंने कहा, ''पुराने कागजों में उलझे हैं तुम्हारे दिन और रात, घड़ी देखकर भी भूल जाते हो हर मुलाकात, बरसात में सैकड़ों पुल गिर जाता है, चूहों की बहार है। बिहार में नीतीशे कुमार है।''

Anurag Gupta
अनुराग गुप्ताauthor

अनुराग गुप्ता टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सीनियर कॉपी एडिटर के रूप में कार्यरत हैं और मीडिया में 9 वर्षों का अनुभव रखते हैं। जर्नलिज़्म में मास्टर्स डिग्री हासिल करने के बाद से ही वे न्यूजरूम के विभिन्न आयामों—कॉपी एडिटिंग, कंटेंट क्यूरेशन और रियल-टाइम न्यूज मॉनिटरिंग में दक्षता के साथ काम कर रहे हैं। राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और ब्रेकिंग न्यूज पर उनकी मजबूत पकड़ है। अनुराग खबरों की बारीकियों को समझने, फैक्ट चेकिंग और स्टोरी के अहम पहलुओं को पाठकों तक सरल भाषा में पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने अब तक 10 हजार से अधिक खबरें प्रकाशित की हैं, जिनमें ब्रेकिंग अपडेट्स, एनालिटिकल कंटेंट, स्पेशल स्टोरीज और न्यूज एक्सप्लेनर्स शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article