'वो मेरा भी परिवार...', रोहिणी आचार्य मामले में चिराग पासवान बोले- लालू जी पारिवारिक कलह से होंगे परेशान

Lalu Family Feud: बिहार चुनाव नतीजों के बाद राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव के परिवार में घमासान मचा हुआ है। इस बीच, केंद्रीय मंत्री और लोजपा (रामविलास) प्रमुख चिराग पासवान ने कहा कि पारिवारिक कलह स्वभाविक ही उन्हें (लालू) परेशान करती होगी। यह पारिवारिक कलह सुलझ जाए। मेरे भी भाई-बहन हैं। उन्होंने कहा कि हमारे राजनीतिक मतभेद हैं और हम राजनीतिक लड़ाई लड़ते रहेंगे, लेकिन मैं चाहूंगा कि परिवार एकजुट हो जाए।

Lalu Family Feud: बिहार चुनाव नतीजों के बाद राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव के परिवार में घमासान मचा हुआ है। उनकी बेटी रोहिणी आचार्य अपने भाई तेजस्वी यादव और राजद नेता संजय यादव और रमीज पर गंभीर आरोप लगा रहे हैं। साथ ही उन्होंने राजनीति छोड़ने और परिवार से नाता तोड़ने का भी ऐलान किया है। इस बीच, केंद्रीय मंत्री और लोजपा (रामविलास) प्रमुख चिराग पासवान का बयान सामने आया। उन्होंने कहा कि उन्हें पता है कि लालू जी को पारिवारिक कलह परेशान करता होगा।

Chirag Paswan

केंद्रीय मंत्री और लोजपा (रामविलास) प्रमुख चिराग पासवान (फाइल फोटो)

चिराग पासवान ने क्या कुछ कहा?

केंद्रीय मंत्री ने कहा कि पारिवारिक कलह स्वभाविक ही उन्हें (लालू) परेशान करती होगी। यह पारिवारिक कलह सुलझ जाए। मेरे भी भाई-बहन हैं। उन्होंने कहा कि हमारे राजनीतिक मतभेद हैं और हम राजनीतिक लड़ाई लड़ते रहेंगे, लेकिन मैं चाहूंगा कि परिवार एकजुट हो जाए। उन्होंने कहा कि मैं उनकी (रोहिणी आचार्य) की भावना के साथ हूं।

End of Feed