पटना के दानापुर में गोलियों की बारिश; कुख्यात टॉप-10 अपराधी पुलिस एनकाउंटर में ढेर

पटना के दानापुर थाना क्षेत्र में पुलिस ने श्री घाट पर मुठभेड़ के बाद 25,000 के इनामी कुख्यात अपराधी विवेक कुमार को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में उसे पैर में गोली लगी, जिसके बाद उसे अस्पताल भेजा गया। इस दौरान घटनास्थल से एक पिस्तौल और कई जिंदा कारतूस भी बरामद किए गए।

Patna Crime News: पटना के दानापुर थाना क्षेत्र में श्री घाट पर देर रात पुलिस ने 25,000 के इनामी कुख्यात टॉप 10 अपराधी विवेक कुमार को पकड़ने की कार्रवाई की। गिरफ्तारी के दौरान विवेक कुमार ने पुलिस पर कई राउंड फायरिंग कर दी, जिसके जवाब में पुलिस ने भी गोलियां चलाईं। इस मुठभेड़ में पुलिस की एक गोली विवेक कुमार के पैर में लगी, जिससे वह गिर गया। पुलिस ने उसे चारों तरफ से घेरकर गिरफ्तार कर लिया और घटनास्थल से उसके द्वारा चलाई गई गोलियों के खोखे और एक पिस्तौल भी जब्त की।

Danapur Police Encounter

कुख्यात अपराधी पुलिस एनकाउंटर में ढेर

पटना के एसएसपी अवकाश कुमार ने बताया कि 13 जून को दानापुर थाना क्षेत्र में अपराधियों ने एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी थी। पुलिस के दबाव चलते मुख्य आरोपी ने थाने में सरेंडर कर दिया था। पूछताछ के बाद पुलिस अपराधियों को घटना में उपयोग किए गए हथियार बरामद करने के लिए दानापुर ले गई, जहां विवेक कुमार ने पुलिस पर फायरिंग कर भागने की कोशिश की। जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने उसे पैर में गोली मारकर गिरफ्त में ले लिया और इलाज के लिए अस्पताल भेज दिया। घटनास्थल से एक पिस्तौल और कई जिंदा कारतूस भी बरामद किए गए हैं।

End of Feed