PM Modi Bihar Visit: डेढ़ महीने में पीएम मोदी का तीसरा बिहार दौरा, मोतिहारी में जनसभा को करेंगे संबोधित, करोड़ों की परियोजनाओं की देंगे सौगात

आज पीएम मोदी बिहार के दौरे पर हैं। डेढ़ महीने में ये पीएम का तीसरा दौरा है। बिहार विधानसभा चुनाव से पहले पीएम का बिहार दौरा बहुत अहम माना जा रहा है। जानकारी के अनुसार, आज मोतिहारी के गांधी मैदान में आयोजित जनसभा में पीएम 7217 करोड़ रुपये की परियोजनाओं का उद्घाटन करेंगे।

PM Modi Bihar Visit: आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बिहार के मोतिहारी में एक जनसभा को संबोधित करेंगे। इतना ही नहीं इस दौरान पीएम चार नई अमृत भारत ट्रेनों को वर्चुअल हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे। इसमें पटना-नई दिल्ली, गोमतीनगर–मालदा टाउन, गोमतीनगर–दरभंगा, और बापूधाम मोतिहारी–आनंदविहार अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेन को हरी झंडी दिखाई जाएगी। बता दें कि गोमतीनगर–मालदा टाउन ट्रेन का संचालन बिहार के भागलपुर से किया जाएगा। इस दौरान पीएम मोदी ने राज्य को 7217 करोड़ रुपये की विकास योजनाओं की सौगात भी दे सकते हैं।

PM Modi

बिहार के दौरा पर पीएम मोदी (फोटो - ANI)

बिहार के विधानसभा चुनाव से पहले विकास परियोजनाओं की घोषणा को कोई आम बात नहीं होगी। बता दें कि चुनाव से पहले पिछले डेढ़ महीने में बिहार में पीएम की ये तीसरी जनसभा थी। इससे पहले उन्होंने 30 मई को बिक्रमगंज और 20 जून को सिवान में जनसभा को संबोधित किया था। बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर सभी पार्टियां अपनी-अपनी योजना बनाने में लगी है। इस बीच चुनाव से पहले पीएम मोदी का बिहार दौरा बहुत अहम बताया जा रहा है।

End of Feed