Nawada Tractor Accident: सोमवार की शाम बिहार के नवादा में एक दर्दनाक हादसा हुआ। यहां एक पैदल चल रहे शख्स को ट्रैक्टर ने कुचल दिया, इस हादसे में शख्स की मौत हो गई। हादसे के बाद ट्रैक्टर ड्राइवर फरार हो गया। ट्रैक्टर चालक की तलाश जारी है।
ट्रैक्टर की टक्कर से युवक की मौत
कैसे हुआ हादसा
नवादा के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के सिकन्दरा गांव के समीप सोमवार शाम लगभग पांच बजे एक दर्दनाक हादसा हुआ, जिसमें 35 वर्षीय संजय कुमार की मौत हो गई। कादिरगंज थाना क्षेत्र के लोहरपुरा गांव के निवासी संजय कुमार, शिवनंदन महतो के बेटा था। सोमवार की शाम वह पैदल अपने घर की ओर जा रहा था, तभी एक बहुत तेजी से आ रहे एक ट्रैक्टर ने उन्हें रौंद दिया। ट्रैक्टर चालक घटना के बाद वाहन लेकर फरार हो गया। आसपास के लोगों ने तुरंत डायल 112 को सूचना दी, जिसके बाद उन्हें सदर अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
चालक की तलाश जारी
परिजनों के मुताबिक, संजय कुमार दिल्ली में रहता था और एक प्राइवेट कंपनी में काम करता था। वह हाल ही में अपने गांव आए था। संजय की मौत से परिवार में कोहराम मच गया है क्योंकि वह परिवार का कमाऊ सदस्य था। सदर अस्पताल में पोस्टमार्टम के लिए शव भेजने की तैयारी की जा रही है। नगर थाने के सब इंस्पेक्टर राम कृपाल यादव ने शव का निरिक्षण कर रिपोर्ट तैयार किया है। मुफस्सिल थाना प्रभारी मृत्युंजय कुमार ने बताया कि ट्रैक्टर चालक की तलाश जारी है और परिजनों के बयान के आधार पर यातायात थाने में प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी। यह घटना नवादा जिले में सड़क सुरक्षा और ट्रैफिक नियमों के पालन की आवश्यकता को फिर से उजागर करती है। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए त्वरित कार्रवाई का आश्वासन दिया है।
