पटना

रिश्ते हुए शर्मसार : देवर-देवरानी ने भाभी को अर्धनग्न करके पीटा, जान से मारने की कोशिश

महिलाओं के खिलाफ हिंसा के ज्यादातर मामलों में परिचित या परिजन ही आरोपी होते हैं। यह बात एक बार फिर सही साबित हुई, जब बिहार के पश्चिमी चंपारण में एक महिला को अर्धनग्न करके उसके अपने देवर और देवरानी ने जमकर पीटा। उन पर महिला की हत्या के प्रयास का भी आरोप है।

Image

देवर-देवरानी ने महिला को अर्धनग्न करके पीटा

बिहार के पश्चिमी चंपारण जिले के योगापट्टी क्षेत्र में एक महिला के साथ क्रूरता की विभत्स घटना सामने आयी है। इस क्रूरता के लिए जिम्मेदार लोग भी महिला के अपने ही परिवार के लोग हैं। यहां के बलुआं परेगवा गांव के निवासी मोहन राम की पत्नी 30 वर्षीय ममता देवी को उसके अपने ही देवर और देवरानी ने अर्धनग्न करके बुरी तरह से पीटा।

आरोप है कि देवर और देवरानी ने हत्या करने की मंशा से ममता देवी का गला भी दबाया था। महिला के गले पर गला घोंटने के निशान पाए गए हैं और नाक से खून भी निकल रहा था। घटना आज यानी मंगलवार 13 मी की सुबह की है। ममता देवी ने घटना के बारे में बताया कि उनका देवर के साथ किसी बात को लेकर विवाद हुआ था, जिसके बाद उनके देवर और देवरानी ने उनके साथ इस तरह की बर्बरता की।

घटना के दौरान ममता देवी ने अपनी जान बचाने के लिए संघर्ष भी काफी किया। उनके परिवार का आर्थिक स्थिति कमजोर है और उसका पति मोहन राम दिल्ली में मजदूरी करता है। घायल ममता देवी को प्राथमिक उपचार के लिए स्थानीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) में ले जाया गया। वहां पर डॉक्टर ने खतरे से बाहर होने के बाद महिला को अस्पताल से छुट्टी दे दी।

Livehindustan की रिपोर्ट के अनुसार पुलिस को शिकायत नहीं मिली है और थानाध्यक्ष कंचन भास्कर का कहना है कि आवेदन मिलने पर जांच करके उचित कार्रवाई की जाएगी। घटना सामाजिक और कानूनी दृष्टि से काफी गंभीर है, जिसमें परिवार के ही सदस्यों ने महिला के साथ हिंसा की। यह घटना महिला सुरभा और घरेलू हिंसा के मुद्दे को उजागर करती है।

Digpal Singh
दिगपाल सिंहauthor

दिगपाल सिंह टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सिटी टीम को लीड कर रहे हैं। शहरों से जुड़ी ताजाखबरें, लोकल मुद्दे, चुनावी कवरेज और एक्सप्लेनर फॉर्मेट पर उनकी मजबूत पकड़ है। 2006 से पत्रकारिता में सक्रिय दिगपाल सिंह को प्रिंट और डिजिटल दोनों माध्यमों में काम करने का अनुभव है। दोनों प्लेटफॉर्म्स पर काम करते हुए उन्होंने ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग से लेकर सेंट्रल डेस्क पर बड़ी खबरों की हैंडलिंग तक हर स्तर पर अनुभव हासिल किया है। अब तक 30,000 से अधिक खबरें लिख चुके दिगपाल हाइपर-लोकल न्यूज की बारीकियों, शहरों की समस्याओं और लोगों से जुड़े वास्तविक मुद्दों को समझने की विशेष क्षमता रखते हैं।

और पढ़ें
End of Article