पटना

मुजफ्फरपुर में कल होगा मॉडल अस्पताल का उद्घाटन, स्वास्थ्य सेवाओं को मिलेगा बूस्टर डोज

मुजफ्फरपुर के सदर अस्पताल में स्थापित मॉडल अस्पताल का उद्घाटन 14 मई को स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय द्वारा किया जाएगा। अस्पताल अधीक्षक डॉ. बीएस झा ने बताया कि उद्घाटन के बाद अस्पताल का संचालन सौंप दिया जाएगा और इसके साथ ही ओपीडी, आईपीडी सहित अन्य सेवाएं शुरू कर दी जाएंगी।

Image

सांकेतिक फोटो

Photo : टाइम्स नाउ ब्यूरो

Model Hospital in Muzaffarpur: मुजफ्फरपुर के लोगों के लिए अच्छी खबर है। सदर अस्पताल में बना नया मॉडल अस्पताल कल से शुरू होने वाला है। बुधवार को प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय मॉडल अस्पताल का उद्घाटन करेंगे। जिसके बाद सदर अस्पताल को मॉडल अस्पताल में शिफ्ट कर दिया जाएगा। शुरुआत में मॉडल अस्पताल में ओपीडी को शुरू किया जाएगा। जिसके बाद इसमें आईपीडी का संचालन होगा और अंत में ऑपरेशन थिएटर शुरू होगा।

अस्पताल में 16 विभागों की ओपीडी सेवा

सदर अस्पताल में बने मॉडल अस्पताल के बिजली कनेक्शन का सफलतापूर्वक ट्रॉयल भी सोमवार को हो चुका है। इस दौरान अधीक्षक डॉ. बीएस झा और प्रबंधक प्रवीण कुमार ने अस्पताल का निरीक्षण भी किया। डॉ. बीएस झा ने बताया कि अस्पताल के उद्घाटन के बाद सदर अस्पताल का संचालन मॉडल अस्पताल में ट्रांसफर कर दिया जाएगा। मॉडल अस्पताल में निचले तल पर 16 विभागों की ओपीडी सेवाओं की व्यवस्था होगी। ओपीडी के बाजर मरीजों के बैठने की जगह होगी।

अत्याधुनिक तकनीक से लैस होगी ओटी

अधीक्षक ने बताया कि स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के ऑफिस भी इस नए अस्पताल में ट्रांसफर होंगे। इस अस्पताल में आईपीडी और ओटी की सुविधाएं पहले फ्लोर पर होंगी। वहीं निचले तल पर 20 बेड की इमरजेंसी सेवा उपलब्ध होगी। उन्होंने बताया कि अस्पताल की ओटी अत्याधुनिक तकनीक से लैस है। इस नए मॉडल अस्पताल के शुरू होने से क्षेत्रीय स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार होने और लोगों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने की उम्मीद है।

Times Now Navbharat Digital
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल author

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच ए... और देखें

End of Article